---Advertisement---

‘महाफूहड़’ और ‘आलसी’ कहकर अधिकारियों की वाट लगाने वाली Kangana Ranaut ने फिर मारा कटाक्ष, ‘सरकारी बाबू’ की फटकार पर दी सफाई

Kangana Ranaut: अधिकारियों की काम में देरी और कमी को लेकर सवाल खड़े करते हुए मंडी के अफसर की वाट लगाती हुई सांसद का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद भी उन्होंने सरकारी बाबू पर कटाक्ष करने में कोई कमी नहीं रहने दी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2026 10:56 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड में बेबाकपन दिखाकर चर्चा में रही एक्ट्रेस बीजेपी सांसद के तौर पर मंडी में अधिकारियों की वाट लगाते हुए नजर आ रही है। जहां उन्होंने बीडीओ से लेकर हर एक उस अधिकारी पर सवाल खड़ी करती जो जनहित के कामों में देरी कर रहे हैं। महाफूहड़ महाआलसी और न जाने क्या-क्या बोलकर कंगना रनौत ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस सब के बीच वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर से कटाक्ष किया है और वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं अधिकारियों की वाट लगाने वाली कंगना रनौत ने क्या कहा है।

अफसरों को क्या बोली कंगना रनौत

दरअसल बीते दिन कंगना रनौत ने अधिकारियों से कहा था मीडिया में कहा जा रहा कि कंगना ने 11 करोड़ रुपये दिए हैं लेकिन एक भी काम नहीं हुआ। इतनी निठल्ली है, निकृष्ट है क्यों बोलीं मैं मीडिया के सामने कि ये सिर्फ यहां तनख्वाह खाने आते हैं। अपने प्रदेश के लोगों से क्या बोलूं मैं, वर्क एथिक्स के बारे में क्या बोलूं कि महाआलसी, महाफूहड़ किस्म के लोग हैं। इन्होंने कुर्सियां ली हुईं हैं। क्या बोलूं मैं अपनी लोकसभा के बारे में मीडिया से? और अपने पहाड़ी लोगों के सामने ऐसी छवि पेश करूं। यह फालतू के जुमले मत देना मुझे हर दिशा मीटिंग में जुमे मिलते हैं। उनसे सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि आपलोग मुझसे भी बेहतर एक्टिंग करते हैं।

Kangana Ranaut ने अधिकारियों के काम पर उठाए सवाल

दरअसल जब अधिकारियों को वाट लगाते हुए कंगना रनौत का वीडियो वायरल हुआ तब एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा गया उन्होंने कहा कि हम लोगों ने विस्तार से हर मुद्दे पर 4.5 घंटे चर्चा की है। जहां जिस क्षेत्र में कमी थी अधिकारियों की कमी पर भी चिंता जताई गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों में एक सरकारी बाबू वाले जो एटीट्यूड होता है जिसने देरी कमी जैसे एटीट्यूड देखने को मिला। एक्ट्रेस ने नौकरशाही वाले रवैये पर सवाल उठाए।

क्यों कंगना रनौत का फूट पड़ा गुस्सा

दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है कि कंगना रनौत के सांसद फंड से 11 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी जिसमें से 50 लाख के आसपास ही खर्च किए गए हैं। बाकी के पैसे कहीं अटके हुए हैं। विकास कार्यों की धीमी गति को देखकर कंगना रनौत भड़क गई।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026

Prahaar Movie Review

अक्टूबर 16, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 16, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 16, 2026

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026