---Advertisement---

बाइडन संग PM मोदी के हाथ में ग्लास देख Kangana Ranaut ने किया सपोर्ट, बोलीं- ‘भले मानुष को नीचा दिखाया जा रहा’

Kangana Ranaut: पीएम मोदी की तारीफ करती हुई कंगना एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह पीएम मोदी को सपोर्ट करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल कुछ लोगों का कहना है कि पीएम मोदी को पैग पकड़ना नहीं आता है जिस पर कंगना ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनका मुंह बंद करती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2023 2:42 अपराह्न

Kangana ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि अपनी बेबाकपन को लेकर वह सुर्खियां बटोर लेती है। किसी भी मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखने वाली कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर होती है। लेकिन बावजूद इसके वह कभी भी अपनी बात रखने में पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच एक बार फिर कंगना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करती हुई नजर आई। यह पहली दफा नहीं है जब कंगना सुर्खियों में आई हो। वह अक्सर पीएम मोदी की तारीफ में कुछ ऐसा कह जाती है जिसके बाद वह लाइमलाइट में होती है।

आखिर क्या है पूरा माजरा

दरअसल सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी के हाथ में ग्लास है। वहीं वीडियो में यह साफ जाहिर है कि बाइडन प्रधानमंत्री से कुछ कहते हैं जिस पर वे हंसने लगते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे हैं जो इसपर निरर्थक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में उन लोगों की कंगना क्लास लगाती हुई नजर आई।

कंगना रनौत ने कहीं ये बात

दरअसल इस वीडियो पर जिन लोगों ने अपनी गलत प्रतिक्रिया दी है उस पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया एक के जरिए निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, “कैसा कलयुग मनुष्य के सर पर नाच रहा है जो कि पशुओं के मांस या रक्त का आहार नहीं करता जो कभी धूम्रपान या मदिरा सेवन नहीं करता। ऐसे भले मानुष को नीचा दिखाया जा रहा है कि पैग पड़कर हवा में घूमाना नहीं आता। शराब मेडिकल, क्लिनिकली और साइंटिफिकली हर तरीके से ह्यूमन सिस्टम के लिए खराब है। क्या जो बाइडन जमीन पर बैठकर हाथ से खाना खा सकते हैं हमारे पीएम को उन सब से क्या फर्क पड़ता है जो उनके स्टैंडर्ड से बहुत नीचे है।” ऐसे में कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कंगना जो बाइडन पर भी निशाना साधने की कोशिश कर रही है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंद्रमुखी 2‘ को लेकर काफी चर्चा में है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास पाइपलाइन में इंदिरा गांधी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी है जिसमें वह अलग अंदाज में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026