---Advertisement---

Deepika Padukone के इस अदा पर फिदा हुईं Kangana Ranaut, तारीफ में कही ये बात

Kangana Ranaut Deepika Padukone: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत दीपिका पादुकोण की तारीफ कर फैंस को चौंका दी है। उन्होंने ट्ववीट कर दीपिका के बारे में कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2023 1:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut Deepika Padukone: 95वें ऑस्कर्स में भारत ने दो केटेगरी में दो अवॉर्ड जीते। इस दौरान आरआरआर का गाना ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर जीता और फिलहाल देशवासियों के बीच खुशी की लहर है। जहां एक तरफ ऑस्कर में इन अवार्ड्स का जलवा रहा वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का ग्लैम लुक भी खूब सुर्खियों में है। दीपिका के इस लुक को देख फैंस मदहोश हो रहे हैं और उनकी लगातार तारीफ कर रहे हैं। वहीं दीपिका की फैन लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत है। कंगना ने ट्वीट कर दीपिका की तारीफ की है।

दीपिका ने की कंगना की तारीफ

कंगना ने ऑस्कर के एक वीडियो को रीट्वीट किया है जिसमें दीपिका पादुकोण ‘नाटू नाटू’ को प्रेजेंट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर कंगना ने दीपिका की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, “कितनी सुंदर दिख रही हैं दीपिका पादुकोण। ऐसा लगता है, पूरे देश को एक साथ लेकर खड़े होना, अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना आसान नहीं है। दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।” निश्चित तौर पर कंगना का यह ट्वीट दीपिका के टैलेंट को बखूबी बयां करती हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा में है दीपिका का लुक

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने आरआरआर के सांग नाटू नाटू के सिंगर काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज को स्टेज पर अलग अंदाज में बुलाती नजर आईं। वायरल वीडियो में जब विनिंग अनाउंसमेंट किया गया तो दीपिका भावुक नजर आईं। वहीं, स्टेज पर स्पीच देते हुए दीपिका अटकती नजर आईं। अवार्ड सेरेमनी में दीपिका का किलर लुक देख फैंस काफी खुश हैं। ब्लैक ऑफ शोल्डर फिश कट गाउन में दीपिका को देख फैंस दिल हार रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5

मार्च 4, 2026

Toxic Release Date

मार्च 4, 2026

Zendaya

मार्च 4, 2026

Elnaaz Norouzi

मार्च 4, 2026

Ayesha Khan

मार्च 4, 2026