---Advertisement---

आलिया और ऋतिक का मजाक उड़ाने वाली Kangana Ranaut को मिला उन्ही से सपोर्ट, थप्पड़ कांड को लेकर बिफरे ये सेलेब्स

Kangana Ranaut: कंगना रनौत को बीते दिन सीआईएसएफ जवान के द्वारा थप्पड़ मारा गया था जिसको लेकर विवाद जारी है और उनके सपोर्ट में कई बॉलीवुड सितारे उतरे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2024 11:07 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: नवनिर्वाचित सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिलहाल थप्पड़ कांड को लेकर काफी चर्चा में है और बॉलीवुड में आग की लहर दौड़ रही है। दरअसल बीते दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ मारा था जिसके बाद यह मामला काफी चर्चा में है। वैसे तो सीआईएसएफ महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है लेकिन कंगना इस मामले में लगातार चर्चा में नजर आ रही है। वहीं बॉलीवुड में कई स्टार्स से उन्हें सपोर्ट भी मिल रहा है जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। इस लिस्ट में निश्चित तौर पर ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट का नाम शामिल है।

Kangana Ranaut के सपोर्ट में उतरे ये सितारे

कंगना को सपोर्ट करने वाले स्टार्स की बात करें तो इस लिस्ट में अनुपम खेर, मीका सिंह शबाना आज़मी, अध्ययन सुमन, राम गोपाल वर्मा, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन तक का नाम शुमार है। इन सभी सितारे सपोर्ट करते हुए इस घटना को अप्रिय बताते हुए नजर आए हैं। कुछ लोग ऐसे भी है जो कंगना के अपोजिट सीआईएसएफ जवान को सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन बॉलीवुड में फिलहाल कंगना के सपोर्टर ज्यादा नजर आ रहे हैं।

आलिया भी सपोर्ट करती आई नजर

पिछले लंबे समय से आलिया भट्ट को कंगना निशाने पर लेने पर कभी नहीं चूकती है। आए दिन उन्हें नेपोटिज्म के मुद्दे पर ट्रोल करते हुए दिखाई देती रही और उनकी एक्टिंग पर कई दफा मजाक उड़ाया लेकिन अब कंगना को सपोर्ट करते हुए पोस्ट को आलिया ने लाइक किया और वह चर्चा में आ गई।

ऋतिक ने दिया साथ

इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी शुमार है। कभी दोनों के बीच विवाद काफी हुआ था और वे एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते थे। कंगना ने उन पर भी कई आरोप लगाए थे लेकिन इस तक के बीच थप्पड़ कांड को लेकर ऋतिक ने कंगना को अपना साथ दिया।

मीका सिंह का फूटा गुस्सा

मीका सिंह ने लिखा, “हम पंजाबी/सिख समुदाय ने अपनी सेवा और उद्धारकर्ता के रूप में दुनिया भर में सम्मान हासिल किया है। कंगना रनौत के बारे में सुनकर निराशा हुई। CISF कांस्टेबल एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर थी और आसपास के लोगों की सुरक्षा करना उसका काम है. यह दुखद है। उसे अपना गुस्सा सिविल ड्रेस में एयरपोर्ट के बाहर दिखाना चाहिए था।”

राम गोपाल वर्मा ने भी लगाई फटकार

राम गोपाल वर्मा ने कहा, “कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल एक सुरक्षाकर्मी के रूप में अपनी नौकरी में थी, जिसने उन्हें कंगना तक पहुंच दी थी। किसी बयान के कारण इसे विरोध बताकर थप्पड़ मारने का बचाव करना गलत है। इसकी निंदा होनी चाहिए।”

अनुपम खेर ने कहीं ये बात

अनुपम खेर ने कहा, “इसकी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कोई भी गुस्सा है, मैं ये नहीं कह रहा कि इनका गुस्सा नहीं हो सकता जिसने ऐसा किया, लेकिन ये अपने ओहदे का या पोजिशन का फायदा उठाकर नहीं करना चाहिए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026