---Advertisement---

36 की उम्र में किसकी दुल्हनिया बनेंगी Kangana Ranaut, शादी और वेडिंग ड्रेस को लेकर इंटरनेट पर हलचल

Kangana Ranaut: रकुल प्रीत सिंह, मीरा चोपड़ा, कृति खरबंदा के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में शहनाई गूंजने वाली है। फैंस हैरान रह गए लेकिन रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जल्द शादी करने वाली है। जी हां, अक्सर बेबाक बयान को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2024 11:39 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: रकुल प्रीत सिंह, मीरा चोपड़ा, कृति खरबंदा के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में शहनाई गूंजने वाली है। फैंस हैरान रह गए लेकिन रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जल्द शादी करने वाली है। जी हां, अक्सर बेबाक बयान को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना को लेकर जब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस खुशी से मानो उछाल पड़े हैं। वहीं इस शादी को लेकर लोग जमकर सर्च कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि अब तक होने वाले पति का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अफवाहों का बाजार लगातार गर्म है। कहा यह भी जा रहा है कि कंगना ने अपनी शादी की ड्रेस भी बना ली है।

आखिर किसकी दुल्हनिया बनेगी Kangana Ranaut

वहीं कंगना रनौत किससे शादी करेंगे इस बात पर अभी कोई खबर सामने नहीं आ रही है। दरअसल बीते दिन मुंबई के सांताक्रूज में एक सैलून के बाहर उन्हें एक शख्स का हाथ पकड़े हुए देखा गया था। तभी से अफवाहें चालू हो गई। वहीं कुछ लोग यह भी कर रहे थे कि वह इंडस्ट्रलिस्ट निशांत पिट्टी के साथ सात फेरे लेंगे। लेकिन बाद में यह खबर सामने आई कि वह पहले से शादीशुदा हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि कंगना कब अपने मिस्ट्री मेन का खुलासा करती है।

साड़ी पहनेंगी कंगना रनौत

कहा जा रहा है कि कंगना रनौत अपनी शादी में लहंगा नहीं बल्कि साड़ी पहनेंगी। साड़ी के लिए उनका प्यार तो जगजाहिर है और वह साड़ी में खूबसूरत दीवा नजर आती है। शादी के दिन भी वह साड़ी पहनने वाली है और वह इसे बनवाने के लिए दे रखी है।

किस डिजाइनर की वेडिंग आउटफिट में दिखेंदिखेंगी कंगना

कंगना रनौत की वेडिंग ड्रेस को लेकर भी एक खबर खूब चर्चा में है। कहा जा रहा है कि वह अपनी वेडिंग ड्रेस एक सेलिब्रिटी डिजाइनर से ही बनवा रही है लेकिन वह ज्यादा पॉपुलर नहीं है। यह भी खबर आई है कि उनकी वेडिंग आउटफिट बनकर तैयार है और उसे फाइनल टच देना बाकी है लेकिन डिजाइनर का नाम अभी भी सस्पेंस है।

शादी को लेकर कंगना रनौत हुई थी मुखर

शादी को लेकर बीते साल कंगना रनौत मुखर हुई थी और उन्होंने कहा था कि उनका भी सपना है कि उनकी शादी हो और उनका परिवार बसे। उन्होंने कहा था कि मैं पूरी तरह से पारिवारिक व्यक्ति हूं और यह मेरे लिए बहुत जरूरी है। मैं शादी करना चाहती हूं और एक परिवार भी बनाना चाहती हूं। एक्ट्रेस ने कहा था कि यह 5 साल से पहले हो जाएगा।अगर यह अरेंज और लव मैरिज का मिला हो तो अच्छा रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026