---Advertisement---

Kangana Ranaut से क्यों कुछ लोगों को है ‘खौफ’? पॉल्टिक्स जॉइन कर चुकी ‘इमरजेंसी’ एक्ट्रेस ने हेटर्स को लेकर कहीं ये बात

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझसे डरते हैं लेकिन क्यों आईए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 19, 2024 10:43 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बहुत जल्द ‘इमरजेंसी‘ फिल्म में नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है इंदिरा गांधी के किरदार में वह छाई है। एक्ट्रेस के तौर पर सफर की शुरुआत करने वाली कंगना अब पॉलिटिक्स में भी धमाल मचा रही है। वहीं इस सबके बीच यूट्यूबर राज शमानी के साथ इंटरव्यू में उन्होंने अपनी राजनीतिक सफर से लेकर और आने वाली फिल्म तक पर बात करती हुई नजर आई। लेकिन इस दौरान कंगना ने कुछ ऐसा कहा है जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने कहा कि लोग मुझसे डरते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों एक्ट्रेस ने कहीं ये बात।

क्या लोगों को है कंगना को लेकर ‘गलतफहमी’

इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि आपके बारे में लोगों को क्या गलतफहमी है? इस पर कंगना कहती है कि मुझे नहीं लगता है कि कोई गलतफहमी है लेकिन हां कुछ लोग मुझसे डरते हैं कभी-कभी ऐसा होता है कि आप किसी से मिलते हैं और उसे पसंद करने लगते हैं। कई बार आप किसी से मिलते हैं और उनसे नफरत करने लगते हैं। यह सब सिर्फ एनर्जी की वजह से होती है।

क्यों लोगों को लगता है कंगना से डर

क्या लोगों को आपसे इसलिए डर लगता है क्योंकि आप सबका भांडा फोड़ देती है और आप कुछ भी बोलने में पीछे नहीं रहती है। इस पर एक्ट्रेस कहती है कि ‘नहीं’। एक्ट्रेस बताती है कि अगर कोई गलत करता है या बेईमानी करता है या कोई अन्याय करता है वह मुझसे डर जाते हैं। ऐसे लोग जो मुझसे डर जाते हैं तो मैं उसे कभी भी सहज महसूस नहीं करवाती हूं। उसका करमा है कि वह मुझसे डर रहा है। वह कहती है कि मुझमें ऐसी एनर्जी है कि सामने वाला डर जाता है और वे असहज हो जाते हैं।

कंट्रोवर्सी को लेकर कंगना ने लोगों को दिया जवाब

वहीं कंगना से जब यह कहा जाता है कि लोगों को लगता है कि आप जानबूझ कर विवाद पैदा करती हैं। इस पर कंगना कहती है, “अगर मेरे बयान इतने बेतुके हैं तो क्या आप एक भी बयान ऐसा दे सकते हैं। नहीं कभी नहीं मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा जो सच नहीं हो। मैंने कभी किसी के साथ आगे बढ़कर झगड़ा नहीं किया है लेकिन अगर मेरे साथ कुछ गलत होता है तो मैं चुप नहीं रहती हूं। मैं झगड़ा खत्म करने वाली इंसान हूं झगड़ा बढ़ाने वाली नहीं। अगर मैं कुछ गलत करती हूं तो मैं माफी भी मांग लेती हूं।” फिलहाल सोशल मीडिया पर कंगना का यह इंटरव्यू काफी चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026