---Advertisement---

Kanguva Teaser Siruthai Siva: सूर्या के जन्मदिन पर फैंस को मिला रिटर्न गिफ्ट, आग के बीच खतरनाक लुक में दिखे मेगास्टार

Kanguva Teaser Siruthai Siva: सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म से साउथ के मेगा स्टार सूर्या बहुत जल्द फैंस के दिलों पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। जी हां, सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘कंगुवा’ का टीजर जारी किया गया है जिसमें उनके खतरनाक अंदाज को देख लोग हैरान रह गए हैं। सूर्या के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2023 2:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 23, 2023 3:08 अपराह्न

suriya
Follow Us
---Advertisement---

Kanguva Teaser Siruthai Siva: सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म से साउथ के मेगा स्टार सूर्या बहुत जल्द फैंस के दिलों पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। जी हां, सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘कंगुवा’ का टीजर जारी किया गया है जिसमें उनके खतरनाक अंदाज को देख लोग हैरान रह गए हैं। सूर्या के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला है और साउथ एक्टर ट्रेंड कर रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में बॉलीवुड की एक हसीना भी नजर आने वाली है और ऐसे में बॉलीवुड फैंस के लिए भी भी यह बड़ी खबर है। सूर्या की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इस फिल्म में उनके अंदाज को देख लोग कायल हो गए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है टीजर में खास।

जबरदस्त है फिल्म का टीजर

‘कंगुवा’ के टीजर की बात करें तो हमेशा की तरह सूर्या अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। आग के बीच खतरनाक स्टंट करते हुए सूर्या को देख लोग सीटियां बजाने के लिए मजबूर हो गए हैं। उनके इंटेंस लुक की बात करें तो वह काफी खौफनाक है और इसे देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़नी लाजमी है। खास बात यह है कि इस टीजर को लोगों के बीच सूर्या के जन्मदिन के दिन मेकर्स ने जारी किया है। इस वजह से मेगास्टार लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

यहां देखें Video:-

कब रिलीज होगी फिल्म

मिली जानकारी के मुताबिक सूर्या इस फिल्म को लेकर फिलहाल मेकर्स की तैयारी जारी है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक खत्म कर दी जाएगी। साउथ सुपरस्टार की फिल्म अगले साल गर्मियों में दस्तक देंगी। वही इस फिल्म में बॉलीवुड की हसीना दिशा पटानी भी नजर आने वाली है। दिशा और सूर्या के अलावा फिल्म में योगी बाबू, कोवई सरला, आनंद राज भी नजर आएंगे। यह फिल्म 3डी में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी और दर्शकों की के बीच सूर्या की डिमांड को देखते हुए इसे 10 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026