---Advertisement---

Kanguva Trailer: एनिमल से भी खतरनाक लुक में बॉबी देओल को देख खड़े हुए रोंगटे, सूर्या की फिल्म में नहीं दिखीं दिशा पटानी

Kanguva Trailer: सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस थरथरा उठे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इस ट्रेलर का धमाका सोशल मीडिया पर इसे ट्रेंड में लाने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 12, 2024 3:57 अपराह्न

Kanguva Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Kanguva Trailer: एनिमल फिल्म में नजर आने के बाद बॉबी देओल अपने विलेन वाले लुक से काफी चर्चा में रहे हैं। वहीं उनकी साउथ फिल्म फिल्म ‘कंगुवा‘ का पिछले लंबे समय से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। सूर्या की फिल्म में एक बार फिर अपने विलेन वाले अंदाज से दिल जीतने में कामयाब हुए बॉबी देओल और ट्रेलर रिलीज के बाद लोग एक्टर के किरदार को देख थरथर कांपने लगे हैं। वहीं इस सब के बीच दिशा पटानी क्यों आ गई चर्चा में। आइए देखते हैं यह ट्रेलर।

सूर्या और बॉबी की जंग में किसकी जीत

दरअसल डायरेक्टर शिवा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कंगुवा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जब इसका ट्रेलर जारी किया गया तो सूर्या के साथ-साथ बॉबी देओल का लुक भी चर्चा में है। दोनों के बीच छिड़ी जंग में एक से बढ़कर एक खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहे हैं। इसकी वजह से ट्रेलर को देखने से पहले आप संभल जाएं क्योंकि यह रूह को कंपाने के लिए काफी है।

आखिर कहां है दिशा पटानी

ट्रेलर से यह साफ जाहिर है की सोल्जर की भूमिका में नजर आने वाले हैं सूर्या और उनके खिलाफ दिखाई देंगे बॉबी देओल वह भी अपने खतरनाक अंदाज में। दोनों का लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर देखने के बाद फैंस कांप उठे हैं। इस फिल्म में दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है लेकिन ट्रेलर में उनकी झलक नहीं दिखाई दी जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं।

फिल्म कब होगी रिलीज

2 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर के हर सीन को देखने के बाद आप कांप उठेंगे। जहां खून-खराबे के साथ-साथ हथियारों और कटे हुए हाथ की झलक दिखाई देती है जिसे देखने के लिए मजबूत दिल की जरूरत है। डायरेक्टर शिवा के जन्मदिन के मौके पर सूर्या ने इस ट्रेलर को जारी किया और कैप्शन में लिखा, “एक टीम के रूप में हमने जो कुछ भी किया है, उस पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है, धन्यवाद, प्रिय शिवा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!! प्रिय सभी के लिए यहाँ हमारा #Kanguvatrailer है।” फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026