---Advertisement---

Kantara 2: इस दिन रिलीज होगी Rishab Shetty की फिल्म! ‘दैव’ की कहानी जानने के लिए फैंस की बढ़ी बेचैनी

Kantara 2: 2022 के सबसे बड़े हिट की बात करें तो इसमें इस लिस्ट में ‘कांतारा’ फिल्म का नाम टॉप लिस्ट में शुमार है। निश्चित तौर पर इस फिल्म की कमाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कम बजट में बनी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अलग कहानी होने की वजह से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2023 12:18 अपराह्न

Kantara 2
Follow Us
---Advertisement---

Kantara 2: 2022 के सबसे बड़े हिट की बात करें तो इसमें इस लिस्ट में ‘कांतारा’ फिल्म का नाम टॉप लिस्ट में शुमार है। निश्चित तौर पर इस फिल्म की कमाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कम बजट में बनी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अलग कहानी होने की वजह से फिल्म को फैंस से काफी प्यार मिला था। वहीं अब डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म अगले 2 महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। जी हां, फैंस के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

जानें कब रिलीज होगी फिल्म

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जन्म 27 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है हालांकि अब तक इस बारे में मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऋषभ की फिल्म ‘कांतारा’ को फैंस से काफी प्यार मिला था। ऐसे में बताया जा रहा है कि ‘कांतारा 2’ की कहानी और बजट सब काफी अलग होंगे। पहले पार्ट की कहानी एक क्षेत्रीय पारंपरिक डांस फॉर्म भूटा कोला पर तैयार की गई थी।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

फिल्म की शूटिंग को है इस चीज का इंतजार

फिल्म की शूटिंग की बात करें तो बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि फिल्म के कई सींस शूट हो चुके हैं।हालांकि कुछ बारिश के सीन है जो अभी रहते हैं। इसके लिए बारिश का इंतजार किया जा रहा है ताकि सीन नेचुरल प्रतीत हो। ऐसे में कहने में दो राय नहीं है कि ‘कांतारा 2’ को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर हंगामा मच रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ऋषभ की फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी विजय किरगन्दूर ने संभाली है और कहा जा रहा है कि फिल्म फैंस को काफी पसंद आएगी।

जानें क्या है दूसरे पार्ट में अलग

आमतौर पर फिल्मों में दूसरे पार्ट में आगे की कहानी दिखाई जाती है लेकिन यह फिल्म काफी अलग होने वाली है। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में पहले की कहानी को दिखाई जाएगी। हालांकि आप इसमें पहले पार्ट की आगे कहानी को ही देखेंगे लेकिन अलग ढंग से। ऐसे में यह वाकई काफी एक्साइटिंग है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026