---Advertisement---

क्या Kantara Chapter 1 में ऋषभ शेट्टी का होगा नया अवतार, भगवान परशुराम के लुक में आएंगे नजर ?

Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा चैप्टर 1' एक बार फिर सुर्खियों में आई है। बता दें, इस प्रोडक्शन हाउस ब्लॉकबस्टर केजीएफ सीरीज के साथ ग्लोबल सेंसेशन बनी कांतारा के लिए भी खूब स्पॉटलाइट हासिल कर चुका है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 10, 2023 12:50 अपराह्न

Kantara Chapter 1
Follow Us
---Advertisement---

Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा चैप्टर 1’ एक बार फिर सुर्खियों में आई है। बता दें, इस प्रोडक्शन हाउस ब्लॉकबस्टर केजीएफ सीरीज के साथ ग्लोबल सेंसेशन बनी कांतारा के लिए भी खूब स्पॉटलाइट हासिल कर चुका है। फिलहाल ये अपनी अपकमिंग बड़ी फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ की रिलीज के लिए तैयारी कर रहा है, वहीं उनकी ‘कांतारा चैप्टर 1’ का भी प्रशंसकों और दर्शकों द्वारा उत्सुक्ता से इंतजार किया जा रहा है।

ऋषभ शेट्टी का होगा नया अवतार

फिल्म की पहली झलक में दिखाए गए विजुअल्स ने ऑडियंस को इम्प्रेस किया है, और फिल्म के बारे में कई थ्योरीज बनाई गई हैं। उनमें से एक है मुख्य अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी का शानदार लुक। जबकि हाल ही में घोषित प्रीक्वल में उन्हें एक अलग तरीके से पेश किया हैं, अटकलें लगाई जा रही है कि शायद फिल्म में ऋषभ शेट्टी का लुक भगवान परशुराम के लुक पर बेस्ड हो और उनका किरदार उनसे काफी प्रेरित हो सकता है। इन स्पैक्यूलेशन की एक बड़ी वजह यह है कि अनाउंसमेंट टीज़र में दिखाया गया कुल्हाड़ी हथियार बिल्कुल वैसा ही है जो भगवान परशुराम से मेल खाता है, और कोंकण के लोगों की भी भगवान परशुराम में गहरी आस्था है, साथ ही कोंकण की भूमि को ‘परशुराम भूमि’ भी कहा जाता है। गौरतलब है कि परशुराम जी भगवान शिव के भक्त थे और ऋषभ शेट्टी के किरदार को हम पहले पार्ट कांतारा में शिव के रूप में देख चुके हैं।

फिल्म के बड़े सितारे

इस बीच, होम्बले फिल्म्स सालार पार्ट 1: सीजफिर की ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू शामिल हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026