---Advertisement---

Kapil Sharma और ED Sheeran की इस तस्वीर ने बढ़ाई हलचल, क्या इस शो में कॉमेडी करते दिखेंगे हॉलीवुड सिंगर

Kapil Sharma and ED Sheeran: हॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर एड शीरन भारत में अपना जलवा दिखाते नजर आए। इन दिनों हॉलीवुड सिंगर खूब सुर्खियों में हैं और उनकी दीवानगी हर तरफ देखने को मिल रही है।उनका मुंबई कंसर्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है और शो के टिकट की कीमत लोगों को होश उड़ा रही ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2024 5:16 अपराह्न

Kapil Sharma and ED Sheeran
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma and ED Sheeran: हॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर एड शीरन भारत में अपना जलवा दिखाते नजर आए। इन दिनों हॉलीवुड सिंगर खूब सुर्खियों में हैं और उनकी दीवानगी हर तरफ देखने को मिल रही है।उनका मुंबई कंसर्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है और शो के टिकट की कीमत लोगों को होश उड़ा रही थी। वहीं एड शाहरुख खान से लेकर दिलजीत दोसांझ और अरमान मलिक के साथ पोज़ देते हुए नजर आए थे। अब इस लिस्ट में कपिल शर्मा का भी नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर कपिल ने शीरन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को खास झलक दिखाई है। उन्होंने कैप्शन में कुछ ऐसा कहा जो है अब चर्चा मे।

कपिल शर्मा ने कैप्शन में कहीं ये बात

कपिल शर्मा ने एड शीरन के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में कहा, “हम हमेशा आपके गानों को पसंद करते हैं। एड शीरन लेकिन आपसे मिलने के बाद हम आपको और भी अधिक प्यार करते हैं। आप एक प्रिय है दुनिया को आपका हास्य पक्ष दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं हमेशा मेरे दोस्त।”

फोटो में मस्ती मूड में नजर आए कपिल और एड

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एड शीरन और कपिल शर्मा एक दूसरे के साथ पोज़ दे रहे हैं। जहां एड ब्लैक टी-शर्ट और पेंट में गिटार के साथ पोज़ देते हुए दिखे तो वहीं कपिल शर्मा ऑल ब्लैक लुक को व्हाइट ब्लेजर के साथ कैरी करते हुए नजर आए। दोनों एक दूसरे की तरफ उंगली से इशारा करते हुए स्माइल पास कर रहे हैं।

क्या कपिल के शो में नजर आएंगे एड शीरन

इस तस्वीर और कैप्शन को देखने के बाद लोग यह उम्मीद लगा रहे हैं कि क्या नेटफ्लिक्स पर आने वाले शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में एड शीरन नजर आएंगे। यह शो 30 मार्च को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है। कॉमेडियन अपनी टीम के साथ इस शो से एक बार फिर लोगों को गुदगुदाने की तैयारी में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026