---Advertisement---

Kapil Sharma के कैफे पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा गोलियों की हुई बारिश तो लोग बोले ‘बेशर्म हरकत’, कनाडा में भारतीय बिजनेस की सुरक्षा पर उठे सवाल

Kapil Sharma: कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया लेकिन इस सबके बीच यूजर्स कनाडा में भारतीय बिजनेस की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 17, 2025 11:45 पूर्वाह्न

Kapil Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें दिलो जान से चाहते हैं। वहीं इस सब के बीच कनाडा में उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत करते हुए कैप्स कैफे जुलाई में खोला। 4 महीने के अंदर कैप्स कैफे पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक 16 अक्टूबर को भी एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग किसने करवाई यह सबसे बड़ा सवाल है। अलग-अलग रिपोर्ट की माने तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इसमें हाथ है तो वही कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों ने इसकी जिम्मेदारी ली है। आइए जानते हैं डीटेल्स।

हमलावर ने दी है कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के बाद ये धमकी

कुलवीर सिधू नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट चर्चा में है। जहां एक वीडियो भी जारी किया गया जो फायरिंग की घटना की है। कपिल शर्मा के कैप्स कैफे को लेकर पोस्ट में लिखा गया, “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज सरे स्थित कैप्स कैफे में हुई गोलीबारी मैंने, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों ने की है। हमें आम जनता से कोई द्वेष नहीं है जो लोग हमारे कर्जदार हैं या हमें धोखा दे रहे हैं। उन्हें चेतावनी दी जाएगी। बॉलीवुड के जो लोग हमारे धर्म के खिलाफ बोलते हैं उन्हें भी तैयार रहना चाहिए गोलियां कहीं से भी आ सकती है।”

Kapil Sharma के सपोर्ट में आए यूजर्स ने किए तीखे सवाल

वहीं कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग की घटना पर एक यूजर ने कहा, “चौंकाने वाला! लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने कनाडा में कपिल शर्मा के कैफ़े को फिर से गोलियों से भून दिया। बार-बार हो रही इस बेशर्मी भरी हरकत से गैंगस्टरवाद की गहरी सड़ांध और कनाडा की व्यवसायों, खासकर भारत से जुड़े व्यवसायों, की सुरक्षा में विफलता उजागर होती है। जवाबदेही कहां है? हमारे प्रवासी।” इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अलग-अलग यूजर्स अपना गुस्सा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं और कनाडा में भारतीय बिजनेस की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर पहले फायरिंग की घटना 10 जुलाई को हुई थी तो दूसरा हमला 8 अगस्त को देखा गया। फिलहाल तीसरी फायरिंग को लेकर कपिल शर्मा या उनकी टीम की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026