---Advertisement---

Kapil Sharma Viral Video: The Great Indian Kapil Show शुरू होने से पहले देवी जागरण में झूमते दिखे कॉमेडियन, जीता लोगों का दिल

Kapil Sharma Viral Video: कपिल शर्मा फिलहाल अपने अपकमिंग शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ को लेकर काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक प्रोमो जारी किए जा रहे हैं लेकिन इस सब के बीच उनका एक वीडियो देखने के बाद लोग उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल कॉमेडियन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2024 5:46 अपराह्न

Kapil Sharma Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma Viral Video: कपिल शर्मा फिलहाल अपने अपकमिंग शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ को लेकर काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक प्रोमो जारी किए जा रहे हैं लेकिन इस सब के बीच उनका एक वीडियो देखने के बाद लोग उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल कॉमेडियन इसमें माता की भक्ति में लीन दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें कपिल अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। शो शुरू होने से पहले उनके इस अलग अंदाज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

खोए दिखे कपिल शर्मा

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल शर्मा अपने घर में माता के आशीर्वाद के लिए देवी जागरण आयोजित करते नजर आए हैं। इस दौरान मनी लाडला अपने परफॉर्मेंस से कपिल और उनकी पत्नी को झूमने के लिए मजबूर कर दिए हैं। इस वीडियो में कपिल येलो कुर्ते के साथ व्हाइट पजामे और लाल चुनरी लिए नजर आ रहे हैं तो उनके साथ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ पिंक अनारकली सूट में दिखाई दे रही है। माता के जागरण में कपिल शर्मा खोए हुए दिखाई दे रहे हैं।

भक्ति में डूबी नजर आई कपिल की फैमिली

वीडियो में कपिल की मां भी दिखाई दे रही है जो कुर्सी पर बैठकर भक्ति में डूबी हुई है। ‘शेरावालिए’ गाने पर कपिल और उनकी फैमिली झूम रहे हैं और यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक 19000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट में यही कह रहे हैं की कपिल शो शुरू होने से पहले माता का आशीर्वाद ले रहे हैं।

इस दिन से आ रहे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा की बात करें तो वह बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से फैंस को एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ एक बार फिर सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा दिखाई देने वाले हैं। यह शो 30 मार्च को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arthritis Treatment

फ़रवरी 10, 2026

Kim Kardashian

फ़रवरी 9, 2026

Swollen Fingers

फ़रवरी 9, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Arijit Singh

फ़रवरी 9, 2026