---Advertisement---

लाइफ में इस मोमेंट पर काफी डरे हुए थे Kapil Sharma, कॉमेडियन ने सुनाई अनसुनी कहानी

Kapil Sharma: कपिल शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'ज्विगाटो' को काफी प्रमोट भी कर रहे हैं। कॉमेडियन सोशल मीडिया पर आए दिन दिलचस्प कहानियां शेयर करते हैं। इस बीच एक्टर ने खुलासा किया कि जिंदगी में वह एक दफा काफी डरे हुए थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2023 11:10 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ज्विगाटो’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म 17 मार्च, 2023 को रिलीज के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने बताया कि शो के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान कपिल काफी नर्वस थे। कपिल के अनुसार शो की शुरुआत के समय वह काफी डरे हुए थे और यह सोच रहे थे कि पता नहीं यह लोगों को पसंद आएगी या नहीं। उन्होंने एक अनसुनी कहानी भी शेयर की है।

कपिल शो को लेकर थे डर में

मीडिया इंटरव्यू में जब कपिल से पूछा गया कि जिंदगी में कभी ऐसा हुआ जब आप बहुत डरे हुए रहे हैं। इस पर कपिल शर्मा ने कहा, “ऐसा हुआ है जब आप कुछ नया करते हैं तो मन में डर बना रहता है क्योंकि लोगों को पता नहीं होता है कि आप क्या करने वाले हैं। जब मैंने शो की शुरुआत की थी कुछ ऐसा ही हुआ था। शो में कोई आने के लिए तैयार नहीं होता था। बाद में धरम पाजी (धर्मेंद्र) ने हां कही, उनका बहुत बड़ा दिल है। जब वह आ भी गए फिर भी मेरे मन में डर था कि आज पहला दिन है। हालांकि हमेशा यह होता है कि पहले दिन पर हम डरे हुए और नर्वस होते हैं। बाद में वह एपिसोड काफी अच्छा हुआ।

आज भी होती है नर्वसनेस

कपिल ने आगे कहा कि “जब वह एपिसोड शूट हुआ और अच्छा हुआ तो मेरे अंदर एक अंदर एक अलग कॉन्फिडेंस आया। शो 24 एपिसोड के लिए बनाया गया था लेकिन लोकप्रियता को देखते हुए 10 और एपिसोड बनाए गए और यह मेरे लिए खुशी की बात थी। कॉमेडियन ने कहा कि कैसे 10 साल निकल गए पता ही नहीं चला। आज भी कई बार ऐसा होता है जब मैं नर्वस हो जाता हूं लेकिन यह शायद सबके साथ होता है।”

ALSO READ: CHANAKYA NITI: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sanjay Leela Bhansali

अक्टूबर 5, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 5, 2026

Rise and fall 2

अक्टूबर 5, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 5, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection

अक्टूबर 5, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 5, 2026