---Advertisement---

क्या पैसे देकर फिल्मों को हिट करवाते हैं Karan Johar, फिल्ममेकर के खुलासे से मच गई हलचल

Karan Johar: अपनी फिल्मों को लेकर करण जौहर का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग हैरान रह गए हैं। फिल्मों की कमाई को लेकर फिल्ममेकर ने कुछ ऐसा कहा जो अब लाइमलाइट में है। आखिर क्या है इसकी सच्चाई यह जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 3, 2024 11:00 पूर्वाह्न

karan johar
Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बने रहते हैं। कॉफी विद करण हो या फिर उनकी रोमांटिक फिल्में लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि कंट्रोवर्सी से भी करण जौहर का गहरा नाता है। इस सब के बीच उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो वाकई किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। दरअसल उन्होंने कहा कि कभी-कभी हम अपनी फिल्मों की तारीफ करवाने के लिए पीआर का इस्तेमाल करते हैं। अगर कोई फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है तो हम घर पर बैठकर आराम से एंजॉय करते हैं लेकिन अगर फिल्म एवरेज हो तो हमें मेहनत करनी पड़ती है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

फिल्म चलाने के लिए करनी पड़ती है मेहनत

करण जौहर ने कहा, “अपनी फिल्म के लिए हमें उन लोगों को खोजना पड़ता है जिन्होंने फिल्मों के बारे में अच्छी बात कही है। ऐसे में हम 4 स्टार, 5 स्टार, 3 स्टार और 2 स्टार वाले पोस्टर्स बना लेते हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि करण जौहर ने यहां तक कह दिया कि कभी-कभी हम पीआर को लोगों के पास भेजते हैं और उन्हें कहते है कि वह हमारी फिल्म की तारीफ करें। ऐसे में हम यही चाहते हैं कि वीडियो ऐसे वायरल हो जो हमारी फिल्म की तारीफ करें। वहीं हम उन क्रिटिक्स को खोजते हैं जिनका अपना भी कुछ ठिकाना नहीं होता है। अगर कोई फिल्म अच्छी चल रही है तो हम घर बैठकर आराम से एंजॉय करते हैं लेकिन अगर फिल्म एवरेज है तो हमें मेहनत करनी पड़ती है।”

क्रिटिक्स भी निभाते हैं अहम भूमिका

यहां तक की करण जौहर ने कह दिया कि वह खुद क्रिटिक्स फिल्मों को क्रिटिसाइज करते हैं लेकिन यह भी सच है कि कभी-कभी उन्ही का सहारा लेते। हालांकि फिल्ममेकर ने यह भी कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो वाकई अच्छा काम करते हैं और मैं खुद उनकी इज्जत करता हूं। हालांकि कुछ क्रिटिक्स ऐसे होते हैं जो अपनी स्क्रीन प्ले खुद से लिखने लगते हैं और यह बात करण को रास नहीं आती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

मार्च 10, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 10, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Badshah

मार्च 10, 2026

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda

मार्च 10, 2026