---Advertisement---

Animal को देख नहीं रुक सके Karan Johar के आंसू, आखिर क्यों रणबीर और रश्मिका की फिल्म को देखा दोबारा

Karan Johar: हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर करण जौहर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि उन्हें यह फिल्म से प्यार हो गया है और इसलिए स्टडी करने के लिए उन्हें इस फिल्म को दो बार देखने की जरूरत पड़ी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 2, 2024 12:30 अपराह्न | Updated: जनवरी 2, 2024 3:07 अपराह्न

karan johar
Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल‘ हाल ही में रिलीज हुई है जिसे लोगों से खूब प्यार मिला है। इस फिल्म से रश्मिका और रणबीर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। कहने में दो राय नहीं है कि यह फिल्म उनके करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई है। यही वजह है कि न सिर्फ फैंस बल्कि फिल्ममेकर भी इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के रोमांटिक फिल्ममेकर करण जौहर की जिन्होंने एक इंटरव्यू में इस फिल्म को साल की बेस्ट फिल्म बताई है। आइए जानते हैं आखिर क्या कहा करण ने।

साल की बेस्ट फिल्म है ‘एनिमल’

करण ‘एनिमल’ फिल्म को साल 2023 की सबसे बेस्ट फिल्म बताई है और उन्होंने कहा की इसे देखने के बाद वह रो पड़े थे। ऐसे में उन्हें रणबीर की फिल्म को दो बार देखना पड़ा था। इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा कि जब मैं एनिमल को लेकर अपनी फिलिंग्स बताई तो कुछ लोगों ने कहा कि आपने रॉकी और रानी बनाई जो एनिमल फिल्म के लिए वैक्सीनेशन का काम करती है। इस पर मैंने उनसे जवाब दिया कि मैं आपकी बात से सहमत हूं क्योंकि मुझे लगता है ‘एनिमल’ साल की बेस्ट फिल्म है।

एनिमल है काफी अलग

एनिमल की तारीफ में करण जौहर यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कहूंगा कि “एनिमल देखने के बाद से तो मुझे इससे प्यार हो गया है। यह फिल्म मेनस्ट्रीम सिनेमा से अलग है जिसमें अकेला हीरो कई लोगों से लड़ रहा है। लोग गाना गा रहे हैं और इंटरवल आ जाता है। ऐसा सीक्वेंस शायद आपने भी पहले कभी नहीं देखा होगा क्योंकि यह वाकई काफी अलग है।”

इस फिल्म को देखना पड़ा 2 बार

फिल्ममेकर ने इस बात का भी खुलासा किया कि क्लाइमैक्स सीन में जब बॉबी और रणबीर लड़ाई कर रहे थे वह देखकर मुझे रोना आ गया। यह वाकई काफी अलग चीज है कि सामने स्क्रीन पर दो हीरो लड़ाई कर रहे हैं और बैकग्राउंड में इमोशनल सॉन्ग बज रहा है। आप इसे देखकर रोने लगे। निश्चित तौर पर संदीप रेड्डी वांगा बहुत दूर की सोचते हैं।” उन्होंने कहा कि “मुझे इस फिल्म को दो बार देखना पड़ा। दरअसल एक बार मैंने इसे एक ऑडियंस के तौर पर देखा तो दूसरी बार फिल्ममेकर के तौर पर इस फिल्म की स्टडी की है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026