---Advertisement---

तेजस्वी को सरेआम ‘चाची’ कहने पर बुरे फंसे Karan Kundrra, वीडियो देख लोग दे रहे एक्ट्रेस को नसीहत

Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी के पॉपुलर कपल है जिन्हें आज दुनिया किस कदर चाहती है इसमें कोई दो राय नहीं है। तेजस्वी और करण अक्सर अपने प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं लेकिन इस सबके बीच करण का प्यार करना भारी पड़ गया है। उन्हें तेजस्वी के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2023 3:15 अपराह्न | Updated: अगस्त 10, 2023 8:45 पूर्वाह्न

karan tejasswi
Follow Us
---Advertisement---

Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी के पॉपुलर कपल है जिन्हें आज दुनिया किस कदर चाहती है इसमें कोई दो राय नहीं है। तेजस्वी और करण अक्सर अपने प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं लेकिन इस सबके बीच करण का प्यार करना भारी पड़ गया है। उन्हें तेजस्वी के साथ मजाक करते हुए देख एक्ट्रेस के फैंस बुरा मान गए हैं और वह सोशल मीडिया पर करण को लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, वायरल हो रहे एक वीडियो को देख फैंस गुस्से में आ गए हैं और करण कुंद्रा को ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है या पूरा माजरा।

आखिर क्या है पूरा माजरा

https://twitter.com/ZINDAGIHOTUMM/status/1688851349776093184?s=20

वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश को ‘चाची’ और आंटी कह कर बुलाते हैं। वही तेजस्वी अपनी क्यूटनेस से दिल जीत रही है और वह करण कुंद्रा को खोजती हैं और उन्हें सनी बुलाती है। ऐसे में लोगों का कहना है कि चाहे हम किसी से कितना भी प्यार कर ले लेकिन अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट रखनी चाहिए। दरअसल लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है कि 9 साल बड़े यह एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को चाची बुलाए वह भी कमरे पर। खैर या तो उन दोनों के इक्वेशन की बात है लेकिन लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।

लोग बना रहे ऐसी बातें

वीडियो को शेयर करते हुए लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और करण कुंद्रा को लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने करण कुंद्रा को लेकर कहा, ” खुद तो बुड्ढे हो गए हो और अपने से 9 साल छोटी लड़की को आंटी बता रहे हो।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “शर्म कर लो वह तुम्हारी गर्लफ्रेंड है और उसकी इस तरफ बेइज्जती ना करो।” वहीं एक और यूजर का कहना है कि सरेआम तेजस्वी का इस तरह मजाक उड़ाना कारण को महंगा पड़ेगा।” वहीं एक और यूजर का कहना है कि तेजस्वी को अब इससे ब्रेकअप कर ले लेना चाहिए।

बिग बॉस 15 से सुर्खियों में आए करण और तेजस्वी

गौरतलब है कि बिग बॉस 15 में तेजस्वी और करण की मुलाकात हुई थी और उसके बाद दोनों रिलेशनशिप में हैं। फैंस उन्हें प्यार से ‘तेजरन‘ कह कर बुलाते हैं। दोनों आए दिन साथ में स्पॉट होते हैं और फैंस से खास अंदाज में रूबरू होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026