---Advertisement---

इन सितारों ने किया रिजेक्ट तब Karan Veer Mehra को मिला Don 3 में विलेन रोल, Reddit यूजर्स ने उड़ाई Ranveer Singh की फिल्म की खिल्ली

Karan Veer Mehra: रणवीर सिंह की डॉन 3 में क्या करणवीर मेहरा विलेन के तौर पर नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों उड़ी अफवाहें जिसे लेकर लोग मजाक उड़ाने में पीछे नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2025 5:33 अपराह्न

Karan Veer Mehra
Follow Us
---Advertisement---

Karan Veer Mehra: Silaa फिल्म में Zehraak के किरदार में बहुत जल्द धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार करणवीर मेहरा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस को निश्चित तौर पर हैरान कर सकता है। रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह की Don 3 में विलेन के तौर पर कोई और नहीं बल्कि Karan Veer Mehra नजर आने वाले हैं। जब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग मजाक उड़ाने लगे और यहां तक कह गए कि ऐसा कौन सा विलेन का रोल है जिसे सब मना कर रहे हैं। पहले यह किरदार और भी स्टार्स को ऑफर किया गया था।

क्या Ranveer Singh के साथ क्लेश करेंगे करणवीर मेहरा

रणवीर सिंह की डॉन 3 की बात करें तो इसे लेकर यह खबर पहले आई थी कि विलेन के किरदार के लिए विक्रांत मैसी को अप्रोच किया गया लेकिन उनके मना कर देने के बाद विजय देवरकोंडा को भी इस फिल्म के विलेन के किरदार के लिए कहा गया। इस रिजेक्शन को झेलने के बाद फरहान अख्तर ने Karan Veer Mehraके साथ हाथ मिलाने की ठानी है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है जब यह अफवाह Don 3 को लेकर सोशल मीडिया पर आई तो Ranveer Singh की फिल्म पर रेडिट यूजर्स मजाक उड़ाने लगे हैं।

डॉन 3 में रणवीर सिंह के सामने Karan Veer Mehra को लेकर लोग लेने लगे चुटकी

Ranveer Singh की Don 3 को लेकर करणवीर मेहरा का नाम सामने आने के बाद रेडिट लोगों का कहना है कि इससे पता चलता है कि खलनायक वाला रोल कितना बेकार होगा। तो वहीं एक यूजर ने कहा फरहान इस फिल्म के लिए रणवीर के अलावा बाकी सभी बी सी ई लिस्ट के कलाकारों को इकट्ठा कर रहे हैं। जरा सोचिए अगर विक्रांत और भी विजय ने रणवीर के सामने रोल ठुकरा दिया तो स्क्रिप्ट कितनी घटिया होगी और अब उन्हें बिग बॉस कंटेस्टेंट को लेना पड़ा।

हालांकि रणवीर सिंह की डॉन 3 को लेकर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और आने वाले समय में इसे लेकर अपडेट जानने के लिए फैंस इंतजार में रहेंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026