---Advertisement---

‘बॉयकॉट बॉलीवुड’ ट्रेंड का Kareena Kapoor ने उड़ाया मजाक, कहा- ‘जिंदगी में खुशी चाहिए तो फिल्में तो देखनी ही पड़ेंगी’

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। करीना आखिरी बार आमिर खान संग ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थी जो बायकॉट की बलि चढ़ गई थी। Kareena Kapoor बायकॉट सहित अन्य मुद्दों पर बढ़चढ़ कर अपनी बात ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 23, 2023 12:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। करीना आखिरी बार आमिर खान संग ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थी जो बायकॉट की बलि चढ़ गई थी। Kareena Kapoor बायकॉट सहित अन्य मुद्दों पर बढ़चढ़ कर अपनी बात रखती है। एक बार फिर बायकॉट को लेकर करीना ने अपनी बात कही है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने कहा, “मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं।”

करीना कपूर ने कही ये बात

मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता स्थित एक कार्यक्रम में Kareena Kapoor ने कहा, “मैं इस बात से बिलकुल सहमत नहीं हूं, अगर ऐसा होता है तो हम कैसे एंटरटेनमेंट करेंगे, आप अपने जीवन में आनंद और खुशी कैसे प्राप्त करेंगे, जो मुझे लगता है कि हर किसी को चाहिए। अगर फिल्म नहीं होगी तो एंटरटेनमेंट कैसे होगा?”

Also Read: ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ की स्क्रीनिंग पर व्हाइट सिल्क साड़ी में पहुंची Rekha, रॉयल लुक के लिए आप भी कर सकती हैं ट्राई

जल्द रिलीज होने वाली है ‘पठान’

करीना कपूर की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की अगली रिलीज ‘पठान’ को लेकर बायकॉट की मांग चल रही है। इस फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज के बाद से विवादों में है। इस गाने में दीपिका पादुकोण भगवा बिकिनी में नजर आई थी जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था। इस फिल्म को लेकर बायकॉट की मांग कर रहे हैं।

लगातार ट्रेंड पर है ‘बॉयकॉट बॉलीवुड’

गौतरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हैशटैग ‘बॉयकॉट बॉलीवुड’ ट्रेंड करने लगा। ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘लाइगर’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘रक्षा बंधन’ जैसी फिल्मों की रिलीज से पहले यह ट्रेंड एक बार फिर से शुरू हो गया। बॉलीवुड में बिजनेस पर इसका बुरा असर पड़ा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना अगली बार निर्देशक सुजॉय घोष की थ्रिलर में दिखाई देंगी जो ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ किताब पर आधारित है। एक्ट्रेस के पास निर्देशक हंसल मेहता की अगली अनटाइटल्ड फिल्म भी है।

Also Read: Shanaya Kapoor के इस आउटफिट से लें इंस्पिरेशन, बोल्ड रेड ड्रेस में आप भी मचा सकती हैं बवाल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026