---Advertisement---

Kartavya Trailer:सैफ अली खान की फिल्म में बिना काम किए शाहरुख खान-गौरी खान क्यों बटोर रहे तारीफ? कारण जानकर नहीं होगा यकीन

Kartavya Trailer: सैफ अली खान की मच अवेटेड फिल्म 'कर्तव्य' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चर्चा शाहरुख खान और उनकी बीवी गौरी खान की हो रही है। क्योंकि मूवी के प्रोड्यूसर ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 8, 2026 11:27 पूर्वाह्न

Kartavya Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Kartavya Trailer: बॉलीवुड के छोटे नवाब  सैफ अली खान लगभग दो साल बाद फिर से फिल्मी दुनिया में लौट रहे हैं। उनकी 15 मई को रिलीज होने वाली फिल्म ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर आ चुके हैं। इसमें उनके बेहद पावरफुल डायलॉग “धर्म करते हैं तो कर्म छूटता है… कर्म करते हैं तो धर्म छूटता है… कर्तव्य तक तो बात ही नहीं पहुँचती सर!”  की काफी चर्चा है। 7 मई को ट्रेलर की लॉन्चिग इवेंट के दौरान डायरेक्टर आशीष सिंह ने शाहरुख खान और गौरी खान को लेकर ऐसे खुलासे किए कि, लोग सैफ अली खान की फिल्म को छोड़ इन दोनों के फैन हो गए।

Kartavya Trailer के दौरान शाहरुख खान और गौरी  खान की किसने की तारीफ?

‘कर्तव्य’ फिल्म के ट्रेलर की लॉन्चिग इवेंट 7 मई को मुम्बई में थी। इस फिल्म को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली ने बनाया है। इसी लिए प्रोड्यूसर आशीष सिंह अपने अनुभव को सार्वजनिक मंच पर साझा करने से नहीं रोक सके। उन्होंने मीडिया को बताया  ‘शाहरुख और गौरी वे फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में गहराई से शामिल रहने के बावजूद निर्देशक की रचनात्मक स्वतंत्रता में कभी बाधा नहीं बनते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Netflix India

गौरी खान स्क्रिप्ट लॉक होने के पहले दिन से ही पूरी तरह शामिल रहीं। वे बजट, शूटिंग की प्रगति और अन्य बारीकियों पर करीब से नजर रखती हैं। दोनों निर्माता इनपुट जरूर देते हैं, लेकिन वे निर्देशक पर अपनी बात थोपते नहीं हैं।’ इतना ही नहीं एक्टर सैफ अली खान ने भी खुलासा किया,  ‘शाहरुख कभी सेट पर नहीं आए ताकि निर्देशक बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से काम कर सके। शाहरुख कान का मार्कटिंग माइंड बहुत ही अच्छा है। वो लोगों तक अपनी बात बहुत अच्छी तरह से पहुंचा देते हैं।’

 सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

सैफ अली खान की कर्तव्य  मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 15 मई 2026 को रिलीज हो रही है। ये एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। जिसमें सैफ अली खान एक ईमानदार और बेद सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। वो पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में चुनौतियों को झेलते दिखे हैं। इस दौरान उनका सामना एक गैंगेस्टर से होता है। फिल्म को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली ने बनाया है। इसमें सैफ अली खान के अलावा , रसिका दुग्गल , संजय मिश्रा और ‘द लल्लनटॉप’ के पूर्व पत्रकार सौरभ द्विवेदी विलेन के रोल में हैं। ये उनकी पहली डेब्यू फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर और स्टोरी लोगों के दिल को छू रही है।  यही कारण है कि, वो इसके रिलीज होने का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Janhvi Kapoor

जून 7, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection Day 2

जून 7, 2026

Peddi Box Office Collection Day 3

जून 7, 2026

Salim Kumar Death

जून 7, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 1

जून 6, 2026

Peddi Box Office Collection Day 2

जून 6, 2026