---Advertisement---

प्रियंका और विराट के एक्स बॉडीगार्ड के साथ मस्ती करते दिखे Kartik Aaryan, वायरल वीडियो में दिखा अलग अंदाज

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के डिमांडेड एक्टर्स की बात करें तो निश्चित रूप से इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन का नाम शामिल है। अपने क्यूट अंदाज को लेकर भी एक्टर चर्चा में बने रहते हैं और इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। वीडियो में वह अपने बॉडीगार्ड के साथ मजाक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2023 5:20 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के डिमांडेड एक्टर्स की बात करें तो निश्चित रूप से इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन का नाम शामिल है। अपने क्यूट अंदाज को लेकर भी एक्टर चर्चा में बने रहते हैं और इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। वीडियो में वह अपने बॉडीगार्ड के साथ मजाक करते हुए नजर आते हैं। बॉडीगार्ड के साथ मस्ती कर रहे कार्तिक के इस वीडियो को लोग फिलहाल काफी पसंद कर रहे हैं और एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका खास अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में।

वीडियो में देखें कार्तिक की मस्ती

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आर्यन को देख पैपराजी यह कहते हुए नजर आते हैं कि “फैजल भाई के टीशर्ट पर वॉव लिखा है”। ऐसे में कार्तिक पीछे मुड़कर अपने बॉडीगार्ड को कैमरे पर दिखाते हुए कहते हैं कि फैजल भाई ने वॉव नहीं दिखाया वह दिखाओ अरे शरमा गए।” कार्तिक का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो देख लोग कार्तिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आखिर कौन है फैजल

मिली जानकारी के मुताबिक फैजल नाम का यह शख्स पहले प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली जैसे सेलेब्स के बॉडीगार्ड रहे हैं। अब वह कार्तिक आर्यन के साथ काम करते हैं। कार्तिक और फैजल के बीच की बॉन्डिंग इस वीडियो में नजर आ रही है जिसमें पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को देख एक युवक ने कहा, “कार्तिक की आवाज वाकई काफी अलग है।” वही एक फैन ने कहा कि “सच में आप बॉलीवुड के शहजादा हो।”

कार्तिक ने खरीदा नया आशियाना

गौरतलब है कि हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसमें उनके ऑपोजिट कियारा आडवाणी नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब हुई। वहीं फिल्म की सक्सेस के बाद कार्तिक ने मुंबई में एक आशियाना खरीदा है जिसकी कीमत 17 करोड़ के करीब बताई जा रही है। कार्तिक आर्यन के पास पाइपलाइन ने कई प्रोजेक्ट हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026