---Advertisement---

‘कटोरी आर्यन’ को ‘चैम्पियन’ बनाने के लिए शिद्दत से जुटे Kartik Aaryan, क्यूट वीडियो देख आप भी हो जाएंगे फैन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन कटोरी आर्यन को चैंपियन बनाने के लिए कुछ इस कदर मेहनत करते हुए नजर आए कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2024 5:05 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: हाल ही में ‘चंदू चैंपियन‘ फिल्म में नजर आने वाले कार्तिक आर्यन की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है और फैंस को दीवाना बनाने में एक्टर कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में उन्होंने एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डॉगी कटोरी आर्यन के साथ नजर आ रहे हैं। कार्तिक अक्सर कटोरी के साथ वीडियो शेयर कर फैंस को दीवाना बना देते हैं और ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद हैरान रह जाएंगे। इस बार एक्टर खुद इंस्ट्रक्टर बनकर नजर आए और कटोरी बनी है ट्रेनी।

इस तरह चैंपियन बन गई कटोरी

वीडियो की शुरुआत में कार्तिक कटोरी से यह कहते हुए नजर आते हैं कि तुम्हें चैंपियन बनना है ना। वह कटोरी से कहते हैं फिट रहने के लिए कम से कम 45 मिनट का वर्कआउट जरूरी है। इसके बाद कटोरी फ्लटर करती हुई नजर आती है। वहीं वह 4 राउंड सोफे के चक्कर भी लगती है और इसके अलावा वह कार्तिक के साथ प्लैंक करती दिखती है। वहीं कार्तिक यह बताते हैं कि कटोरी 0.5 कैलोरी बर्न करने के लिए वह सब कुछ करती है जो उनका इंस्ट्रक्टर उन्हें कहता है। वहीं वीडियो के अंत में यह लिखा गया कि चैंपियन बन गई कटोरी।

वीडियो देख लोग लुटा रहे प्यार

क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, “कटोरी चैंपियन।” वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि वॉव सो क्यूट तो दूसरे ने यूज़र ने लिखा या वाकई काफी क्यूट है। एक ने कहा दो क्यूटनेस एक साथ किसे देखूं। एक यूजर ने कहा चंदू चैंपियन विद कटोरी चैंपियन।

इस फिल्म में दिखेंगे Kartik Aaryan

वर्कफ्रंट की बात कर तो कार्तिक आर्यन हाल ही में चंदू चैंपियन फिल्म में नजर आए जो कबीर खान के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म से वह लोगों के बीच जादू चलाने में कामयाब रहे। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म तृप्ति डिमरी के साथ ‘भूल भुलैया 3’ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026