---Advertisement---

‘सत्यानास’ के बाद इस गाने से ट्रेंड में आने के लिए तैयार Kartik Aaryan, फिटनेस वीडियो शेयर कर चंदू चैंपियन ने बढ़ाई बेताबी

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने की अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' का गाना 'तू है चैंपियन' के जल्द आने की घोषणा, मजेदार वीडियो शेयर कर ट्रेंड में हुए शामिल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2024 7:51 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह सच है कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बीते दिन इस फिल्म का गाना सत्यानास जारी किया गया था जो फिलहाल ट्रेंड में है। इस गाने को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है और इसी बीच कार्तिक ने लोगों से इस बात की घोषणा कर दी है कि बहुत जल्द फिल्म का एक और गाना रिलीज होने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘तू है चैंपियन’ की जिसकी अनाउंसमेंट कार्तिक ने खास अंदाज में की है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

इस सॉन्ग से क्या जादू चलाएंगे Kartik Aaryan

दरअसल कार्तिक आर्यन ने एक फिटनेस वीडियो को शेयर करते हुए इस बात की घोषणा कर दी है कि बहुत जल्द वह ‘तू है चैंपियन’ से धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “तू है चैंपियन सॉन्ग आने से पहले ही ट्रेडिंग में है इसलिए बैंड बाजे में शामिल हो रहा हूं तू है चैंपियन।” इस वीडियो में कार्तिक व्हाइट बनियान और वर्कआउट पैंट को कैरी करते हुए नजर आ रहे हैं। व्हाइट कैप और स्पोर्ट्स शूज में उनका यह फंकी लुक देखने वाला है और वह फिटनेस को लेकर काफी सजग नजर आ रहे हैं।

वर्कआउट मोड में दिखे कार्तिक आर्यन

वह फुल ऑन वर्कआउट मोड में है और इस शिद्दत से वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली है। वहीं ट्रेलर को देखने के बाद कार्तिक के लोग फैन हो गए। वीडियो में जिस अंदाज में कार्तिक फिटनेस को लेकर सजग दिख रहे हैं यह लोगों को दीवाना बना देने के लिए काफी है। वहीं एक फैन ने तारीफ में लिखा तू है चैंपियन। फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली है और फिलहाल इसका गाना सत्यानास काफी चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026