---Advertisement---

इसलिए सुपरमैन बनकर आए थे Kartik Aaryan, फुटबॉल के लिए दिखीं ‘चंदू चैंपियन’ की दीवानगी

Kartik Aaryan: अपने हर एक किरदार से जान फूंक देने वाले कार्तिक आर्यन ने आखिरकार फैंस को एलियन वाले लुक का तोहफा दिया है और लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2024 1:36 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: साल के सबसे बड़े फुटबॉल महोत्सव EURO 2024 के लिए कार्तिक आर्यन काफी एक्साइटेड हैं और उनका एलियन और सुपरमैन वाला लुक सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। सबसे पहले इस लुक के के आने के बाद लोग कृष 4 से लेकर तमाम फिल्मों की अटकलें लगा रहे थे। वैसे इस बात का खुलासा बीते दिन कर दिया गया कि यह फुटबॉल फेस्टिवल के प्रचार को लेकर लुक है जिसमें वह नजर आने वाले हैं। वहीं फैंस की एक्साइटमेंट को उन्होंने दो गुना कर दिया है जिसमें वह अपने एलियन वाले अंदाज से रूबरू करवाते दिखे हैं।

कार्तिक ने इस तरह दिखाई दीवानगी

दरअसल यूनिवर्स का सबसे बड़ा फुटबॉल फेस्टिवल ऑफ़ 2024 कैंपेन में फुटबॉल के लिए ब्रांड एम्बेसडर कार्तिक आर्यन बने हैं और इसलिए उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “2024 का यूनिवर्स का सबसे बड़ा फुटबॉल महोत्सव द यूरो यहां सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर है। क्रिस्टियानो और कई अन्य दिग्गजों को देखें क्योंकि वह यूरोप के सिंहासन के लिए लड़ते हुए आमने सामने हैं। लड़ाई इतनी अच्छी है कि एलियन कार्तिक को भी इसे देखना पड़ा। यूरो 2024 की सभी गतिविधियों को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखना ना भूले।”

डबल रोल में छाए Kartik Aaryan

यूरो 2024 14 जून शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस वीडियो में डबल रोल में कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ वह एलियन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ वह अपने रियल केरैक्टर कार्तिक आर्यन बनकर धमाल मचा रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि फुटबॉल के लिए कार्तिक आर्यन की दीवानगी देखने को मिल रही है। वैसे तो सोनी स्पोर्ट्स ने में इस वीडियो को 15 मई 2024 को जारी किया था लेकिन अब कार्तिक आर्यन ने इसे शेयर करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी।

डिमांडिंग एक्टर हैं कार्तिक आर्यन

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन बहुत जल्द ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में ‘भूल भुलैया 3’ भी है। कहने में दो राय नहीं है कि फिलहाल कार्तिक बॉलीवुड के डिमांडिंग एक्टर की लिस्ट में शुमार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026