---Advertisement---

स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स में Kartik Aaryan को किया गया सम्मानित, रेड कार्पेट पर डैपर लुक में दिखा डैशिंग अंदाज

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को किया गया स्टाइल आइकन अवार्ड में स्पॉट, इस अवार्ड से किए गए सम्मानित, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, फैंस हो रहे हैं जमकर फिदा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 3, 2024 10:47 पूर्वाह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: बॉलीवुड की चॉकलेटी स्टार कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बना चुके कार्तिक फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देते हैं। यही वजह है कि उनकी एक हर झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें स्टाइल आइकन अवार्ड में स्पॉट किया गया। निश्चित तौर पर रेड कार्पेट पर अपने धांसू लुक से फैंस के दिलों पर कब्जा जमाने में वह कामयाब रहे। आइए देखते हैं आखिर कैसे चर्चा में आ गए कार्तिक आर्यन।

इस फिल्म के लिए मिला Kartik Aaryan को अवार्ड

स्टाइल आइकन अवार्ड के रेड कार्पेट पर उन्होंने कैमरे के सामने धांसू पोज दिए और देखने वालों की बोलती बंद हो गई। निश्चित तौर पर एक्टर ने पूरी की पूरी लाइमलाइट ही बटोर ली। इस दौरान उन्हें मोस्ट स्टाइलिश पावर पैक परफॉर्मर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया गया और यह उनकी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में सत्तू वाले परफॉर्मेंस के लिए मिला। सत्यप्रेम की कथा 2023 में रिलीज हुई थी जिसमें उनके अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह हिट साबित हुई थी। इसी फिल्म के लिए कार्तिक को यह अवार्ड दिया गया है।

स्टाइलिश अंदाज से जीता लोगों का दिल

अगर कार्तिक आर्यन के लुक की बात करें तो वह हमेशा की तरह हैंडसम हंक दिखाई दे रहे थे। उन्होंने ग्रे ब्लेजर, ट्राउजर को व्हाइट शर्ट के साथ पेयर करते हुए नजर आए। इस आउटफिट में वह हमेशा की तरह जेंटलमैन नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शूज, क्लीन शेव और स्टाइलिश हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया और कूल नजर आ रहे थे। वह कैमरे पर जमकर पोज देते हुए दिखे और लोगों का दिल जीत लिया।

इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स है। वह ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगी जिसमें उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी दिखाई देने वाली है। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ भी लाइनअप है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026