---Advertisement---

“कश्मीरी बच्चों की कोई गलती नहीं..”! Pahalgam Terror Attack पर ये क्या बोल गए Suniel Shetty? बॉर्डर एक्टर के बयान से मची सनसनी

Suniel Shetty: Pahalgam Terror Attack पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने एक ऐसा बयान दे दिया है। जिसकी चर्चा हर तरफ होने लगी है। उन्होंंने देशवासियों को बिल्कुल भी ना डरने के लिए कहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 26, 2025 10:54 पूर्वाह्न

Suniel Shetty
Follow Us
---Advertisement---

Suniel Shetty: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें 28 लोगों को बहुत ही क्रूरता से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद भारत सरकार तुरंत एक्शन मोड में आ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आतंकियों और नापाक पाकिस्तान पर लगाम लगाने की तैयारी की जा रही है। इस बीच देशभक्ति फिल्म Border के एक्टर सुनील शेट्टी का एक बयान वायरल हो रहा है। जिसमें वह बोल रहे हैं कि, इसमें कश्मीर के बच्चों की कोई गलती नहीं है। कश्मीर हमारा था और हमेशा हमारा ही रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने देश वासियों से अपील की है कि, अपनी छुट्टियां मनाने कश्मीर आएं और किसी से ना डरें।

Pahalgam Terror Attack पर Suniel Shetty का बड़ा बयान

आपको Pahalgam Terror Attack पर दिया गया Suniel Shetty का ये बयान मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Watch Video

उन्होंने इस मुद्दे पर मीडिया चैनल्स से खुलकर बात कही है। एक्टर ने कहा कि, कश्मीर ‘हमारा’ है और देश आतंकवादियों से बिल्कुल भी नहीं डरता है। अपने बयान में वह कह रहे हैं कि, वो कश्मीरी बच्चे हैं और इसमें उनकी कोई भी गलती नहीं है। इस दुख की घड़ी में हमें एकजुट होना है और कश्मीर में ही अपनी छुट्टी मनाने जाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा हमें नफरत फैलाने वाले लोगों की बातों में या फिर उनके जाल में नहीं फंसना है। सुनील शेट्टी कह रहे हैं कि, हमें बिल्कुल भी इन सब चीजों से नहीं डरना है। आपको बता दें, पहलगाम हमले में 28 पर्यटकों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे के बाद भारत एक्शन मोड में है और एक के बाद एक करके कार्रवाई कर रहा है। वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं। सुनील शेट्टी के इस बयान को visitkashmirtravel.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। एक्टर के बयान को लोग समर्थन दे रहे हैं।

सुनील शेट्टी की फिल्म Kesari Veer का फर्स्ट लुक आउट

Watch Post

आपको बता दें, सुनील शेट्टी की अपकमिंग मूवी Kesari Veer का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में Suniel Shetty का काफी रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। इस मूवी में Sooraj Pancholi भी नजर आने वाले हैं। केसरी वीर को Worldwide 16 मई को रिलीज किया जाएगा। इसका पोस्टर खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट किया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026