---Advertisement---

फेस्टिव सीजन के लिए ये है Katrina Kaif की खूबसूरती का राज! इस लिप शेड्स में आप भी दिखेंगी ‘अप्सरा’

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने एक वीडियो में अपने फेवरेट लिप टिंट के कलर का खुलासा किया है। उन्होंने इसकी खासियत भी बताई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कैटरीना की खूबसूरती का राज सामने आ गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 29, 2023 4:56 अपराह्न

Katrina Kaif
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ न सिर्फ एक्टिंग बल्कि बिजनेस को लेकर भी काफी चर्चा में है। यह बात सच है कि उनकी न सिर्फ अपनी फिल्मों से बल्कि ब्यूटी ब्रांड ‘के बाय कैटरीना’ से भी जबर्दस्त कमाई होती है। इस ब्रांड को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वहीं हाल ही में एक वीडियो शेयर कर लिप टिंट की खूबसूरती और फेस्टिव सीजन के लिए फेवरेट शेड्स की बात करती हुई कैटरीना कैफ नजर आ रही है। इस क्लिप को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल वह अपने ब्यूटी ब्रांड से एक लिप टिंट को लेकर बात करती हुई दिखी।

अलग अंदाज में दिखीं कैटरीना

इस क्लिप में कैटरीना कैफ ने यह खुलासा किया कि वह लिप टिंट के शेड जस्टी को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं और यह उनकी अपकमिंग फेस्टिव सीजन के लिए फेवरेट लिस्ट में शामिल है। वहीं वीडियो में कैटरीना इस लिप टिंट की तारीफ करती हुई नजर आ रही है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कैटरीना कैफ अपने अंदाज में एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

लिप टिंट की खासियत

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कैटरीना कैफ ने लिखा, “बस अपने पसंदीदा लिप टिंट शेड्स जस्टी के बारे में प्रशंसा करने के लिए कुछ समय निकल रही हूं। रंग जो पूरे दिन बना रहता है और बिल्कुल भी नहीं हटता है। साथ ही आपकी लिप्स को खूबसूरती से हाइड्रेटेड भी रखता है। चलते-फिरते ग्लैमर भरे पलों के लिए बिल्कुल सही।” इतना ही नहीं कैटरीना कैफ ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनके इस ब्यूटी प्रोडक्ट पर फिलहाल 10% की छूट है।

ट्रेंड में है लिप टिंट का यह कलर

फिलहाल कैटरीना कैफ का यह फेस्टिव लुक और लिप टिंट सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। आप भी चाहे तो फेस्टिव सीजन के लिए इस तरह के शेड्स को ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत और रॉयल है और खास बात यह है कि इसमें आपकी खूबसूरती निखर कर आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026