---Advertisement---

Katrina Kaif: क्या कैटरीना ने ‘जी ले जरा ‘ के लिए बदला लुक? डिलीवरी के महीनों बाद एक्ट्रेस की पहली झलक ने फैंस को किया पागल

Katrina Kaif: कैटरी ना कैफ बेटे के जन्म के बाद पहली बार मीडिया के कैमरों में स्पॉट हुई हैं। इस दौरान उनके अंदाज बदले हुए थे। एक्ट्रेस बहुत जल्द 'जी ले जरा ' फिल्म में दिख सकती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 25, 2026 11:09 पूर्वाह्न

Katrina Kaif
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif:  बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हालहि में मम्मी-पापा  बने हैं। 7 नवंबर 2025 को उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। कपल ने इसका नाम विहान कौशल रखा। डिलीवरी से पहले और डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस बहुत ही कम सार्वजनिक तौर पर दिखी हैं। उनकी  झलक पाने के लिए फैंस महीनों से इंतजार कर रहे थे।  यही वजह है  कि, जैसे ही एक्ट्रेस को  24 फरवरी की शाम कार में मीडिया ने देखा वैसे ही उनमें कैप्चर करने की होड़ शुरु हो गई। एक्ट्रेस के बदले हुए अंदाज को देख कुछ लोगों को लग रहा है कि, मॉम बनने के बाद वो ‘जी ले जरा ‘ फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

Katrina Kaif का नया लुक आया सामने

कैटरीना कैफ के वीडियो को पैपराजी viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस बेहद सिंपल लुक में हैं। उन्होंने अपने नो मेकअप लुक को मास्क से ढका हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके साथ ही ब्लैक कलर की जैकेट पहनी हुई है। कैटरीना मीडिय को देखकर हाथ हिलाती हैं। उनका फेस काफी पफी लग रहा है। एक्ट्रेस के साथ उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला थीं। मुंबई में सार्वजनिक तौर से जिस तरह से एक्ट्रेस दिखी है। उसे देखकर कुछ लोगों को लग रहा है कि, वो डिलीवरी के बाद अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं।  फैंस उन्हें ‘जी ले जरा ‘ मूवी में देखने के लिए बेताब है।

डिलीवरी के बाद ‘जी ले जरा’  फिल्म से कर सकती हैं कमबैक

आपको बता दें, कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन ऑडियंस उम्मीद कर रही है कि, इसे 2026 तक पेश किया जा सकता है। इस मूवी में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा एक साथ नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही ईशान खट्टर भी फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही इस मूवी को लेकर कोई खास जानकारी उपलब्धल नहीं है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, एक्ट्रेस इस फिल्म के जरिए कम बैक करने वाली है। इसी लिए मां बनने के बाद वो अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 6, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 1

जून 6, 2026

Viral Video

जून 6, 2026

Viral Video

जून 6, 2026

Peddi Box Office Collection Day 2

जून 6, 2026

Ranveer Singh

जून 6, 2026