---Advertisement---

‘चंदू चैंपियन’ के बाद एक और ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी में जुटे कबीर खान! Katrina Kaif संग फिल्म को लेकर किया ये खुलासा

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ कबीर खान साथ जल्द किसी फिल्म में करेंगे काम, क्या नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट होगी जल्द, लोगों की बढ़ी बेचैनी, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2024 3:02 अपराह्न

Katrina Kaif
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif:चंदू चैंपियन‘ फिल्ममेकर कबीर खान निश्चित तौर पर वह है जिनके साथ काम करने की चाहत हर एक एक्टर रखते हैं। हर किसी की ख्वाहिश इस फिल्ममेकर के साथ फिल्म करने की होती है लेकिन उन्हें एक खास एक्ट्रेस में दिलचस्पी है। जी हां, एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह कैटरीना कैफ के साथ काम करने के लिए बेताब हैं और इसे लेकर वह बहुत जल्द तैयारी में भी जुटेंगे जी हां निश्चित तौर पर फैंस के लिए या किसी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि कबीर खान के स्वर में कैटरीना कैफ को देखना वाकई काफी खास होने वाला है आईए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Katrina Kaif को फिल्म के लिए अप्रोच करेंगे कबीर

वहीं इस इंटरव्यू में कबीर खान ने कैटरीना कैफ के साथ रियूनाइट करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह आगे कैटरीना के साथ काम करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वह ऐसा करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म अभी तो नहीं बन रही है लेकिन वह जरूर ऐसा करेंगे और एक्ट्रेस को अप्रोच भी करने वाले हैं। लेकिन स्क्रिप्ट अच्छा होना चाहिए ताकि वह इसे मना ना कर सके हैं। उन्होंने कहा एक बार फिर उनके साथ काम करना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है। अगर कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर मैं एक्साइटेड हो जाता हूं तभी मैं उनके पास जाऊंगा ताकि वह भी मना ना कर सके। अगर सब कुछ सही रहा तो यह फिल्म जरूर बनेगी।

इन फिल्मों में साथ काम किए कैटरीना और कबीर

उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट और कंटेंट से लेकर कहानी तक खास होनी चाहिए ताकि कैटरीना कैफ उसे मना ना कर सके लेकिन यह सच है कि मैं उनके साथ फिर से काम करना बेहद पसंद करूंगा। ऐसा जरूर होगा। वही इस खबर को जानने के बाद फैंस भी ओवर एक्साइटेड हो गए हैं। कबीर खान और कैटरीना कैफ के साथ की फिल्मों की बात करें तो वे ‘टाइगर’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्मों में धमाल मचा चुके हैं।

क्या बनेगी सलमान संग फिल्म

दरअसल बीते कुछ समय से इस बात को लेकर काफी गहमागहमी जारी है कि कबीर खान की फिल्म ‘बब्बर शेर’ में सलमान खान नजर आने वाले हैं लेकिन इस बात को लेकर कबीर खान ने साफ तौर पर इंकार कर दिया और इसे महज एक अफवाह ही बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई बब्बर शेर नहीं है जिसे लेकर खबरें चल रही है वह सिर्फ बाजार में अटकलें हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026