---Advertisement---

Katrina Kaif नवरात्रि के दौरान इस तरह फेस्टिव वाइब्स देती आई नजर, पिंक अनारकली सूट में बिखेरा हुस्न का जलवा

Katrina Kaif: ट्रेडिशनल लुक में तड़का लगाना बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को बखूबी पता है। वह लोगों को अपने देसी अंदाज से हर बार इंप्रेस कर जाती हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल एक्ट्रेस को चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान उनके अंदाज ने लोगों का दिल जीत ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 18, 2023 6:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif: ट्रेडिशनल लुक में तड़का लगाना बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को बखूबी पता है। वह लोगों को अपने देसी अंदाज से हर बार इंप्रेस कर जाती हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल एक्ट्रेस को चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान उनके अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लेटेस्ट लुक काफी चर्चा में है जिसमें कैटरीना कैफ अनारकली सूट में कातिलाना नजर आ रही है। फेस्टिव सीजन में कैटरीना कैफ का यह अंदाज देखने लायक है और वह अपने इस पिंक अनारकली लुक से लोगों को इंप्रेस करती हुई नजर आई।

अनारकली सूट में लगी बला की खूबसूरत

नवरात्रि के दौरान कैटरीना कैफ का लुक वाकई कई मायनों में खास है। जहां एक तरफ फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल ड्रेस पहनने का रिवाज है वहीं कैटरीना अनारकली सूट में बला की खूबसूरत नजर आ रही है। जहां तक उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक अनारकली सूट को कैरी कर फेस्टिव वाइब्स देती हुई नजर आई। इस सूट में गोल्डन कलर एंब्रॉयडरी वर्क है। वहीं एक्ट्रेस लॉन्ग इयररिंग्स और खुले बालों में अपने स्टाइल को रॉयल टच दे रही है। हाई हिल्स और मिनिमल मेकअप से इस लुक को कंप्लीट कर कैटरीना एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

देसी वाइब्स पर मर मिटने को तैयार लोग

कहने में दो राय नहीं है कि नवरात्रि के दौरान कैटरीना कैफ की यह ड्रेस खास है। इस लुक को देखने के बाद इतना तो तय है कि अभी भी अनारकली सूट का फैशन ट्रेंड में है और आप इसे फेस्टिव सीजन के दौरान ट्राई कर सकते हैं। एक्ट्रेस के इस लुक को देखने के बाद फैंस फिदा हो गए हैं और उनके देसी वाइब्स पर मर मिटने के लिए तैयार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ बहुत जल्द सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाली है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कैटरीना अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में आ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026

Leave a Comment