---Advertisement---

सलमान संग थप्पड़ कांड से लेकर प्राइवेट तस्वीरें लीक होने तक विवादों में रही है Katrina Kaif, दीपिका ने भी की थी फजीहत

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ विक्की कौशल के साथ शादी करने के बाद लाइमलाइट से लगातार दूर रह रही हैं।इस सबके बीच आज यानी 16 जुलाई को कैटरीना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। यह बात सच है कि उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं जो लोगों को काफी पसंद है। वहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2023 9:00 पूर्वाह्न

katrina kaif
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ विक्की कौशल के साथ शादी करने के बाद लाइमलाइट से लगातार दूर रह रही हैं।इस सबके बीच आज यानी 16 जुलाई को कैटरीना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। यह बात सच है कि उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं जो लोगों को काफी पसंद है। वहीं खूबसूरती और एक्टिंग के मामले में एक्ट्रेस का वाकई कोई जवाब नहीं रहा है। वह आज भले ही एक्टिंग से दूर है लेकिन उनके अफेयर्स और कॉन्ट्रोवर्सी के किस्से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास कंट्रोवर्सी।

बी ग्रेड फिल्म की वजह से चर्चा में रही है कैटरीना

बहुत कम लोगों को पता है कि कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड बी ग्रेड फिल्म से डेब्यू किया था। कैटरीना ‘बूम’ फिल्म में गुलशन ग्रोवर के सामने अंतरंग सींस करती हुई दिखाई थी जो अभी चर्चा में है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।

काम से ज्यादा अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही कैटरीना

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि कैटरीना कैफ कई रिलेशनशिप में रहे और उनके लिंकअप की खबरें बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ आया इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक का नाम शामिल है रिलेशनशिप को लेकर कैटरीना कई बार विवादों में भी रही है

सलमान ने जड़ा था कैटरीना को थप्पड़

सलमान खान के साथ कैटरीना का ब्रेकअप कॉन्ट्रोवर्सी में रहा। उन्होंने सलमान पर ब्रेकअप के बाद कई आरोप भी लगाए थे। यहां तक कि खबरों की माने तो दोनों की ब्रेकअप की वजह सलमान खान का गुस्सा था। कैटरीना ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया था और इतना ही नहीं कहा जाता है कि एक बार खुलेआम रेस्टोरेंट में सलमान ने कैटरीना को थप्पड़ जड़ा था।

उम्र को लेकर भी ट्रोल हो चुकी हैं कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ की उम्र को लेकर हमेशा सवाल खड़े होते हैं और लोगों का मानना है कि वह अपनी उम्र को छुपाती हैं। इतना ही नहीं ‘कॉफी विद करण’ के एपिसोड में दीपिका पादुकोण ने कहा था कि वह कैटरीना कैफ का पासपोर्ट देखना चाहती हैं और उनकी असली उम्र पता करना चाहती हैं।

जब रणबीर के साथ वायरल हुई थी प्राइवेट तस्वीरें

दरअसल यह मामला 2013 का है जब कैटरीना कैफ अपने उस वक्त के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ वेकेशन को इंजॉय करने के लिए इब्जा गई थी। इस दौरान उनकी बिकनी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसके बाद कैटरीना ने पैपराजी को निजी तस्वीरें वायरल करने पर जमकर फटकार लगाई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026