---Advertisement---

बेबी बंप के बाद Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी फिर बनी पहेली! जानिए क्या है लंदन में बच्चे को जन्म देने की सच्चाई

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे देखने के बाद उनकी प्रेगनेंसी की खबरें आने लगी लेकिन सच्चाई जानकारी आपको झटका लगेगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2024 1:59 अपराह्न

Katrina Kaif
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी फिलहाल पहेली बन गई है। जहां पिछले लंबे समय से उनकी प्रेगनेंसी की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में रही है। वहीं फैंस भी एक मौका नहीं छोड़ते हैं बेबी बंप को ढूंढने में। ऐसे में एक बार फिर लंदन से बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लोगों ने कैटरीना कैफ के बेबी बंप को टटोल लिया। इस सबके बीच उन फैंस को तगड़ा झटका लगा है जिसने यह मान लिया था कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बहुत जल्द अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

क्या बेबी बंप छिपा रही थी Katrina Kaif

दरअसल बीते दिन कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह लंदन की सड़कों पर नजर आए थे। इस दौरान वीडियो को देखने के बाद फैंस के बीच यह खबरें आने लगी कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट है और वीडियो में विक्की उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए थे। कहा जा रहा था कि कैटरीना लॉन्ग ओवरकोट में अपने बेबी बंप को छुपा रही है।

क्या लंदन में देंगी बच्चे को जन्म

सिर्फ इतना ही नहीं लोग यह भी कहने लगे कि कैटरीना कैफ लंदन में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी और इसलिए वे दोनों वहां गए हैं। एक बार फिर यह पहली अनसुलझी रह गई क्योंकि अब जो खबर सामने आ रही है वह सुनने के बाद लोगों को झटका लग सकता है।

खबरों पर पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट नहीं है और वह लंदन में अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए नहीं गई है। जी हां, कैटरीना की पीआर टीम ने इस बात से इनकार कर दिया और उन्होंने बताया कि फिलहाल एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबर महज एक अफवाह ही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक्ट्रेस अपने पति के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही है और इसका प्रेगनेंसी से कोई लेना देना नहीं है।

क्या है कैटरीना और विक्की की बेबी प्लानिंग

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से लगातार कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी की खबरें सुर्खियों में रही है। ऐसे में बीते दिन यह खबर भी आई थी कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लिया फैसला किया है कि फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग पूरी होने के बाद वे बेबी प्लान करेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस बारे में कब कैटरीना और विक्की चुप्पी तोड़ते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026