---Advertisement---

सुपरस्टार! स्टाइलिश बॉसी लुक में नजर आई Katrina Kaif, वीडियो में देखें किस तरह जीत लिया फैंस का दिल

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ का बदला हुआ अंदाज देख फैंस की अटक गई निगाहें, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाई हलचल, आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2024 11:33 पूर्वाह्न

Katrina Kaif
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भले ही फिल्मों में नजर ना आए लेकिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से उनकी प्रेगनेंसी की अटकलें खूब लगाई जा रही है हालांकि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की तरफ से इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया। इस सब से परे इंटरनेट पर एक वीडियो ने हलचल मचा दी है। एक तरफ कैटरीना के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया तो दूसरी तरफ उनके स्टाइलिश लुक ने फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

Katrina Kaif के अंदाज पर फिदा हुआ जमाना

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो उनका बदला हुआ अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक तरफ वह स्टाइलिश लुक में दिखी तो दूसरी तरफ उन्होंने कुछ ऐसा किया जो लोगों के लिए वाकई हैरान कर देने वाला है। दरअसल इस वीडियो में आप देखेंगे कि जब पैप्स उनसे पूछते हैं कि कैटरीना जी कैसे हो इस पर कैटरीना हंसते हुए कहती हैं मैं ठीक हूं आप कैसे हैं। इस दौरान वह जिस तरह हिंदी में बात करती है वह लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है। निश्चित तौर पर लंबे समय बाद उन्हें इस तरह देख फैंस दिल हारने पर मजबूर हो गए।

Katrina Kaif का स्टाइलिश लुक

जहां तक कैटरीना कैफ की बात करें तो उन्होंने वैस्टकोट के ऊपर जैकेट और ट्राउजर को फ्लॉन्ट कर अपने स्टाइलिश लुक से फैंस के दिलों में घर कर गई। मैचिंग हिल से वह अपने इस लोक को कंप्लीट कर रही हैं। उनका यह स्टाइलिश अंदाज फैंस को दीवाना बना देने के लिए काफी है। वीडियो को देख फैंस सुपरस्टार और बॉलीवुड क्वीन कह रहे हैं।

Katrina Kaif की फिल्में और निजी जिंदगी

जहां तक कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ‘मैरी क्रिसमस’ और सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आई थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो विक्की कौशल के साथ वह शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Azamgarh Viral Video

मार्च 13, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 13, 2026

Kanpur Viral Video

मार्च 13, 2026

Viral Video

मार्च 13, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 13, 2026