---Advertisement---

Bad Newz रिलीज के बाद Katrina Kaif की ये वेकेशन फोटोज वायरल, देख लोग बोले- ‘भाभी थोड़ा विक्की भैया…’

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ की वेकेशन से तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल, अर्जुन कपूर ने कमेंट कर बटोर ली लाइमलाइट, क्यों चर्चा में आए विक्की कौशल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2024 7:29 अपराह्न

Katrina Kaif
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लोगों को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। फिल्मों में भले ही वह कम एक्टिव हो लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस सब के बीच उनकी लेटेस्ट वेकेशन तस्वीरें चर्चा में है जिसमें वह ऑस्ट्रिया में वेकेशन को एंजॉय करती हुई नजर आई। वह यहां की वादियों में खोई हुई नजर आई और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि उनकी फोटोज ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है और लोग विक्की कौशल को याद करते नजर आए। आइए देखते हैं।

शांति में खोई नजर आई Katrina Kaif

ऑस्ट्रिया से कैटरीना कैफ ने यह झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा यहां आकर उन्हें काफी शांति मिली। झील के आसपास के जंगल में अविश्वसनीय शांति थी और वह यहां आकर काफी रोमांचित हुई है और इसे कभी नहीं भूल सकती। कैप्शन से और तस्वीरों से इतना तो साफ है कि एक्ट्रेस इस वेकेशन को खूब एंजॉय कर रहे हैं और ऐसे में लोगों को एक से बढ़कर एक झलक दिखाती हुई नजर आई।

फोटोज में कैटरीना का अंदाज

जहां तक तस्वीरों की बात करें तो वह ऑस्ट्रिया के जंगल और यहां की हरी हरी वादियों में खोई हुई नजर आई। एक तस्वीर में कैटरीना कैफ सेल्फी ले रही है और उनकी मिलियन डॉलर स्माइल इस बात को साबित करने के लिए काफी है कि वह कितनी खुश है।

अर्जुन कपूर के कमेंट पर लोगों की नजर

तस्वीरों को देखने के बाद लोग उन्हें ब्यूटीफुल और बिना मेकअप के खूबसूरत बता रहे हैं तो एक यूजर ने लिखा भाभी थोड़ा विक्की भैया पर ध्यान दो। एक ने कहा विक्की भैया कहां है तो दूसरे ने कहा आपकी तरह जगह भी खूबसूरत है। एक यूजर ने विक्की विकी कौशल को कहां छोड़ आई लेकिन लोगों का ध्यान तो अर्जुन कपूर की कमेंट पड़ा जिन्होंने लिखा आखिरकार कोई तो तस्वीर लेने में व्यस्त हो गया बहुत बढ़िया कैटरीना कैफ।

चर्चा में है यह कपल

विक्की और कैटरीना कैफ की बात करें तो प्रेगनेंसी की वजह से कपल चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ विक्की की फिल्म बैड न्यूज़ हाल ही में रिलीज हुई है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026