---Advertisement---

KBC 15: ‘पग घुंघरू’ में आइकॉनिक डांसर बनने के लिए अमिताभ बच्चन को पड़े थे खूब डंडे, एक्टर ने सालों बाद किया खुलासा

KBC 15: आज डांस से अपना जलवा दिखाने वाले अमिताभ बच्चन किसी समय में इसे सीखने के लिए काफी मेहनत की थी। डांस टीचर्स उन्हें मार मार कर स्टेप सिखाते थे। इस बात का खुलासा हाल ही में उन्होंने क्विज रियल्टी शो में खुद किया है और उन्होंने 'पग घुंघरू' गाने को लेकर मजेदार खुलासा किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2023 5:12 अपराह्न

kbc 15
Follow Us
---Advertisement---

KBC 15: बॉलीवुड के बिग बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन फिलहाल ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15‘ (KBC 15) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शो में वह कंटेस्टेंट के साथ कई मजेदार खुलासे करते हुए नजर आते हैं और ऐसे में उन्होंने अपने पॉपुलर सॉन्ग पर ‘घुंघरू बांध मीरा नाची थी’ गाने को लेकर कुछ ऐसा कह दिए जिसके बाद लोग शॉक्ड रह गए हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि गाने की शूटिंग के दौरान अमिताभ की हालत खराब हो गई थी और उन्हें काफी मुश्किल से डांस सिखाया गया था। अमिताभ ने यह भी कहा कि उन्हें नाचना नहीं आता था और डांस टीचर्स की मेहनत के बाद वह यह करने में सफल हुए।

मुश्किल से मिली थी सफलता

दरअसल हाल ही में क्विज रियलिटी शो में इस गाने को बजाया गया था क्योंकि कंटेस्टेंट से इससे जुड़ा एक सवाल पूछा गया था। वहीं इस गाने को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन को इसकी शूटिंग की याद आ गई। ऐसे में उन्होंने कहा कि इस गाने की शूटिंग के दौरान उनकी हालत खराब हो गई थी। अमिताभ ने कहा, “इस गाने पर काम करने के लिए मेरी जो हालत थी वह मैं बयां नहीं कर सकता। नाचना नाचना वाचना हमें आता नहीं था और यह सच है डंडा मार मार के सिखाया गया। जितने हमारे डांस टीचर हैं उन्होंने हमको बोला ऐसे करो वैसे करो हालत खराब हो गई।”

अमिताभ की हालत हुई थी खराब

यह बात सच है कि ‘नमक हलाल’ फिल्म के पग घुंघरू बांधे गाने में अमिताभ बच्चन के अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। फिल्म में अमिताभ के अलावा शशि कपूर, स्मिता पाटिल, परवीन बॉबी जैसे सितारे नजर आए थे। गाना सुपरहिट था लेकिन शूट करने के लिए अमिताभ बच्चन को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। यही वजह है कि आज भी गाने की धुन सुनने के बाद लोग थिरकने के लिए मजबूर हो जाते हैं। अमिताभ बच्चन इस पुरानी याद को शेयर कर फैंस को सच्चाई बताई ही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026