---Advertisement---

KBC 15: अल्लू अर्जुन के डाई हार्ट फैन हैं Amitabh Bachchan! जानिए क्यों तारीफ में ‘चप्पल’ का जिक्र करते आए नजर

KBC 15: अल्लू अर्जुन की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यह बात सच है कि उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। दरअसल केबीसी सीजन 15 में अमिताभ अल्लू अर्जुन की एक्टिंग की तारीफ करते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2023 3:38 अपराह्न | Updated: नवम्बर 8, 2023 5:55 अपराह्न

KBC 15
Follow Us
---Advertisement---

KBC 15: यह बात सच है कि अल्लू अर्जुन और उनकी फिल्म पुष्पा को लोग किस कदर पसंद करते हैं। लोगों के बीच यह फिल्म काफी लाइमलाइट में रही है लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म को पसंद करने वाले की लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। जी हां, हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 15 के सेट पर अमिताभ अल्लू अर्जुन और पुष्पा फिल्म की तारीफ करते हुए नजर आए। इस दौरान बिग बी चप्पल की चर्चा करते नजर आए। सोशल मीडिया पर अमिताभ का यह बयान सुर्खियों में है। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

अल्लू अर्जुन को लेकर शो में सवाल

दरअसल अमिताभ बच्चन शो में अल्लू अर्जुन को लेकर एक सवाल पूछते हुए नजर आए और इस दौरान सामने मौजूद थी उड़ीसा की इसिपता दास जिन्होंने अपने जवाब से बिग बी को फैन बना दिया। दरअसल अमिताभ बच्चन ने पूछा “2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसने जीता। A. रजनीकांत B. ममूटी C. अल्लू अर्जुन D. ऋषभ शेट्टी।” इस सवाल के लिए 20000 रुपये प्राइज मनी था। ऐसे में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर इसिपता दास ने सही जवाब देते हुए अल्लू अर्जुन का नाम लिया।

अल्लू की तारीफ में बिग बी ने कहीं ये बात

अल्लू अर्जुन का नाम सुनते हैं अमिताभ बच्चन ‘श्रीवल्ली’ गाने की बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, “यह फिल्म काफी अच्छी है।” वहीं बिग बी ने कहा, “जिंदगी में पहली बार देखा कि चप्पल उतर जाए तो कितना वायरल हो जाता है। जितने लोग डांस स्टेप कॉपी करते थे वह पहले चप्पल उतारते थे। अरे गलती हो गई सॉरी फिर पहन के चलते थे और ऐसे में वह हिट हो गया।” अमिताभ बच्चन ने इस दौरान कहा कि अल्लू अर्जुन पुष्पा में बहुत शानदार काम कर चुके हैं और यह फिल्म बहुत अच्छी थी। गौरतलब है कि बहुत जल्द ‘पुष्पा 2’ भी रिलीज होने के लिए तैयार है और एक बार फिर अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026