---Advertisement---

KBC 16: महिला फैन ने अमिताभ बच्चन को लेकर कहा कुछ ऐसा! शरमाते हुए बिग बी ने दिया जवाब- ‘इतना सब बोलने की जरुरत…’

KBC 16: अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फैन अमिताभ बच्चन की तारीफ करती नजर आ रही है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2024 6:40 अपराह्न

KBC 16
Follow Us
---Advertisement---

KBC 16:  अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) क्विज रियलिटी शो  कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati Season 16) को होस्ट कर रहे हैं और इसे लेकर वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फैन बिग बी के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आ रही है। वहीं जवाब में अमिताभ बच्चन कुछ ऐसा कहती हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास जिसकी वजह से चर्चा में आई कंटेस्टेंट और अमिताभ बच्चन।

Amitabh Bachchan की कंटेस्टेंट संग मस्ती

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की बात करें तो महिला यह बताती है कि वह दूर बैठकर सिर्फ अमिताभ बच्चन के जूते को ही देख पाती थी। वह कहती है कि आप किसी को चेक दिखाते हैं या फिर आप उधर देख कर बात करते हैं ऑडियंस से जनता से टेलीविजन की जनता से तो सिर्फ मुझे आपके बाल दिखते हैं और फोरहेड दिखता है तो आज अभी आपको ऐसे सामने देखकर मेरे तो मुस्कान हट ही नहीं रहे। मेरे तो एकदम अलग ही जोन में हूं मैं।” वहीं जवाब में अमिताभ बच्चन कहते हैं, “ये अभी क्यों बोल रही है पहले बोली होती तो मैं आपके बगल में आकर बैठ जाता।”

KBC 16 पर महिला ने Amitabh Bachchan को कहा डायनेमिक

एक और प्रोमो में यह कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन से कहती है कि आप अपने टाइम में काफी यंग, चार्मिंग, डायनेमिक थे तो अगर आपको… इस पर अमिताभ बच्चन बीच में बात काटते हुए कहते हैं इतना सब बोलने की जरूरत नहीं थी। इस पर महिला कहती है, “अभी भी आप इतने डायनेमिक है जो सच है वह है।” वहीं महिला कंटेस्टेंट के मुंह से अपनी तारीफ सुनने के बाद अमिताभ बच्चन शरमा जाते हैं और वह कुछ नहीं बोल पाते हैं। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और फैन मोमेंट्स पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026