---Advertisement---

KBC 16: फैमिली में खटपट के बीच इस कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर क्यों अभिताभ बच्चन हुए गर्वित? कहा- ‘आपका परिवार…’

KBC 16: स्टेज पर आए कंटेस्टेंट से बात करते हुए अमिताभ बच्चन हुए भावुक, कहा उन्हें गर्व है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन आए चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2024 4:21 अपराह्न

KBC 16
Follow Us
---Advertisement---

KBC 16: अमिताभ बच्चन एक बार फिर सोनी टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 16 को लेकर वापस आ चुके हैं। ऐसे में लगातार यह शो लगातार सुर्खियों में है। इस सब के बीच सोनी टीवी की तरफ से एक प्रोमो जारी किया गया है जिसमें एक कंटेस्टेंट के परिवार की कहानी और सफलता सुनने के बाद अमिताभ बच्चन भी भावुक हो जाते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्यों चर्चा में आए अमिताभ और राम किशोर नाम का शख्स जिसका सफर और सपना सुनने के बाद बिग बी ने की तारीफ।

दूध वाले ने सुनाई अपनी कहानी

इस प्रोमो वीडियो को शेयर करने के लिए सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा, “केबीसी मंच पर अपना सपना पूरा करने जबलपुर के दूध वाले लेकर आए एक बड़ा सपना।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह कंटेस्टेंट बताता है कि वह और उसकी फैमिली दूध का बिजनेस करती है जहां वे घर में छाछ, मट्ठा और लस्सी बनाते हैं। इस दौरान वह कंटेस्टेंट बताता है कि उसकी पत्नी बहू और उसकी भाभी घर से इस काम को संभाल रही है।वह अपनी कहानी बताते हुए काफी खुश होता है और वह कहता है कि वह यहां बड़े सपने को लेकर आया है।

अमिताभ ने कहीं ये बात

वहीं राम किशोर पंडित के इस सपने और फैमिली बिजनेस को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है कि उनके परिवार उनके व्यवसाय में उनका साथ दे रहा है। अमिताभ के इस रिएक्शन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह प्रोमो वीडियो फिल्हाल चर्चा में है।

इस शो में कंटेस्टेंट से रूबरू होते बिग बी

गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है। अमिताभ कंटेस्टेंट से उनके सपने और फैमिली के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में जबलपुर से आए दूध वाले राम किशोर पंडित फिलहाल सुर्खियों में आ गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026