---Advertisement---

KBC 16: ‘लकी चार्म’ को लेकर मंच पर पहुंची इस कंटेस्टेंट ने क्यों Amitabh Bachchan को किया शॉक्ड? शादी पर बिग बी ने ऐसे ली चुटकी

KBC 16: अमिताभ बच्चन ने मस्ती मजाक में कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2024 4:30 अपराह्न

KBC 16
Follow Us
---Advertisement---

KBC 16: अमिताभ बच्चन अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ यानी केबीसी 16 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शो में कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर कई खुलासे करते हुए नजर आते हैं और ऐसे में अमिताभ बच्चन भी कभी-कभी कुछ ऐसा कह जाते हैं जिसकी वजह से वह लाइमलाइट में होते हैं। एक बार फिर शो में सिमरन बजाज नाम की एक कंटेस्टेंट आई जिसने केबीसी के मंच पर कुछ ऐसा कहा कि अमिताभ बच्चन भी यह भूल बैठे कि वह क्या बोल रहे हैं। बिग बी की मस्ती चर्चा में है।

अमिताभ ने कहीं ये बात

जहां एक तरफ बच्चन फैमिली की अनबन और ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अलगाव की अफवाहें लगातार चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ केबीसी के मंच पर अमिताभ ने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल शो पर सिमरन बजाज नाम की एक कंटेस्टेंट आती है जो यह कहती है कि पहले मैं शादी के लिए राजी नहीं थी किसी पंडित जी ने बोला शादी कर लो रास्ते खुल जाएंगे। इस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं, “हमको भी मिलवाइए उनसे हम भी चाहते हैं कि हमारे रास्ते खुल जाए।”

ठहाके लगाने लगे दर्शक

अमिताभ बच्चन की आवाज सुनने के बाद लोग खूब हंसने लगते हैं और ठहाको की गूंज सुनाई देती है। सोनी टीवी ने इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कंटेस्टेंट सिमरन बजाज अपने लकी चार्म के साथ आ गई है केबीसी के मंच पर।” इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा हमारे रास्ते तो नहीं खुल रहे।

कॉमिक अंदाज ने लोगों का जीत लिया दिल

अमिताभ बच्चन ने अपने जबरदस्त मजाक से लोगों का दिल जीत लिया। इसी वजह है कि इस प्रोमो वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि बिग बी का कॉमिक अंदाज लोगों को एंटरटेन करने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026