---Advertisement---

याना गुप्ता से लेकर तपुर तक आखिर कहां हैं Khatron Ke Khiladi की ये 5 हसीनाएं, इंडस्ट्री से दूर बनाई नई पहचान

Khatron Ke Khiladi 1: 'खतरों के खिलाड़ी 1' को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था और इस सीजन को फैंस ने खूब पसंद किया था। आलम यह है कि अब फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज हम 'खतरों के खिलाड़ी 1' की पांच हसीनाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने शो भले ही ना जीता हो लेकिन अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2023 5:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 1: ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ फिलहाल काफी चर्चा में है। इस स्टंट रियलिटी शो के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और शो की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो से कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमक जाती है। कोई यहां आकर अपने स्टंट से फैंस को चौंका देते हैं तो कोई अलग स्टंट से एक अलग छवि बना लेते हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे होते हैं जो शो को भले ही ना जीत पाए लेकिन कुछ ऐसा कर देते हैं जो दुनिया उन्हें याद करती है। कुछ ऐसी ही कहानी है खतरों के खिलाड़ी 1 की 5 कंटेस्टेंट्स की जो शो तो नहीं जीत पाई लेकिन एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई थी। आइए जानते हैं आखिर कौन है वह कंटेस्टेंट्स और आजकल क्या कर रही हैं।

योग और मेडिटेशन में लीन रहती हैं याना गुप्ता

याना गुप्ता किसी समय में इंडस्ट्री में काफी परिचित नाम रही है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अलावा वह ‘झलक दिखला जा’ में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस कई फिल्मों में भी छाप छोड़ चुकी हैं। वही फिलहाल एक्ट्रेस इंडस्ट्री से दूर योग और मेडिटेशन में लीन रहने लगी है।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: ऐसे मौके जब Jaya Bachchan का पब्लिक में पारा हुआ हाई, कभी मीडिया तो कभी फैन को लगाई लताड़

मेघना नायडू अब साउथ में दिखा रही हैं दमखम

मेघना नायडू कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस फिलहाल साउथ में काम कर रही हैं और इंडस्ट्री में वह अंतिम बार 2019 में नजर आई थी।

अंजना सुखानी इंडस्ट्री में हैं एक्टिव

खतरों के खिलाड़ी 1 में दमखम दिखाने वाली अंजना सुखानी बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में दिखाई देती है। काम कम है लेकिन उन्होंने स्टंट रियलिटी शो से अलग पहचान बनाई है।

आखिर कहां हैं खतरों के खिलाड़ी 1 की उर्वशी शर्मा

खतरों के खिलाड़ी 1 की फर्स्ट रनर अप रही उर्वशी शर्मा बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस फिलहाल इंडस्ट्री से दूर हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वह फैमली में बीजी हो गई हैं।

अब क्या कर रही हैं तपुर चटर्जी

तपुर चटर्जी खतरों के खिलाड़ी 1 के बाद इंटीरियर डिजाइनिंग का काम कर रही हैं। वह करीना कपूर के बेटे के लिए नर्सरी भी डिजाइन कर चुकी हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026