---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: शो में पार्टिसिपेट करने को लेकर Karan Tacker ने तोड़ी चुप्पी, कुंडली भाग्य की इन दो हसीनाओं की हुई एंट्री

Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर लगातार बज है और कई सेलेब्स के नाम भी सामने आ रहे हैं जो इस शो में नजर आ सकते हैं। हाल ही में शो को लेकर करण टैकर का नाम सामने आया था और अब उन्होंने शो में नजर आने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2023 12:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: खतरनाक स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। रोहित शेट्टी के इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर कौन से सेलेब्स नजर आने वाले हैं इस बात को लेकर तमाम तरह की खबर चल रही हैं। वहीं इस बीच अब एक नाम जो सामने आ रहा है वह है करण टैकर। जी हां टीवी के पॉपुलर स्टार जो कई शोज में दमदार अदाकारी दिखा चुके हैं वह अब इस रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। ऐसी खबर चल रही थी कि करण इस शो में स्टंट करते दिखेंगे। अब हाल ही में इस मामले में उन्होंने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वह शो में नजर आ रहे हैं या यह एक महज अफवाह है।

सूत्र ने किया दावा

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि करण टैकर और मेकर्स की बात चल रही है। सूत्रों ने यह भी कहा था कि अगर दोनों के बीच बातचीत जारी रहती है और कोई हल निकलता है तो करण इस शो में नजर आ सकते हैं। हालांकि अब करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात पर सफाई दी है और फैंस को बताया है कि वह फिलहाल किसी शो में नजर नहीं आने वाले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सिर्फ रिकॉर्ड के लिए। नहीं, मैं कोई रियलिटी शो नहीं कर रहा हूं।”

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की तरह South में भी है Nepotism और परिवारों का कब्जा! ऐसे पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है स्टारडम

खतरों के खिलाड़ी को लेकर करण ने कहीं ये बात

करण टैकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि “खतरों के खिलाड़ी में भाग लेना वाकई काफी साहसिक कदम है। यह सिर्फ डर का सामना करने को लेकर नहीं है बल्कि आंतरिक शक्ति को दिखाने के लिए भी है। इस शो में नजर आना किसी सपने से कम नहीं है। मैं अपने करियर में कई डर का सामना कर चुका हूं और मैं एक्शन गुरु रोहित शेट्टी के साथ खतरों का सामना करने को लेकर एक्साइटेड हूं।”

ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर

अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन कौन से क्या रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करते हैं। खतरों के खिलाड़ी की बात करें तो इस सीजन में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं। बिग बॉस में आकर रोहित शेट्टी ने कहा था कि टॉप 5 कंटेस्टेंट को सीधे-सीधे खतरों के खिलाड़ी में पार्टिसिपेट करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा कई नाम है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कुंडली भाग्य फेम रूही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह नजर आने वाली है। इसके अलावा शिव ठाकरे इस शो में महंगे कंटेस्टेंट्स बने हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026