---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: रणवीर सिंह की ऑन स्क्रीन बहन हुई एलिमिनेट, शो में तड़का लगाने आएंगे ये गेस्ट

Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ सुर्खियों में है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस बीच रोहित शेट्टी के इस शो से चौथी कंटेस्टेंट बाहर हो चुकी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह कोई और नहीं बल्कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2023 10:13 पूर्वाह्न

Khatron Ke Khiladi 13
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ सुर्खियों में है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस बीच रोहित शेट्टी के इस शो से चौथी कंटेस्टेंट बाहर हो चुकी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह कोई और नहीं बल्कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ फेम एक्ट्रेस है। जी हां, हम जिस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं वह बड़े पर्दे पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं अंजली आनंद की जो हाल ही में खतरों के खिलाड़ी से एलिमिनेट हो चुकी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

अंजली आनंद के बाहर होते ही लगने वाला है यह तड़का

खतरों के खिलाड़ी 13‘ की बात कर तो अब तक अंजलि से पहले तीन कंटेस्टेंट एलिमिनेट किए जा चुके हैं जिसमें सबसे पहले रूही चतुर्वेदी जो कुंडली भाग्य से एक्ट्रेस है वह इस शो से बाहर हुई थी। वहीं दूसरे नंबर पर रोनित रॉय इस शो को छोड़ गए थे क्योंकि चोटिल होने की वजह से उन्हें एग्जिट लेना पड़ा था। तीसरे नंबर पर ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस अंजुम शेख शो से बाहर हुई है। अब स्टंट बेस्ड शो से अंजली आनंद का सफर खत्म हो गया है और वह बाहर हो चुकी हैं। फिलहाल यह शो और भी मजेदार होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में अपने दोस्त शिव ठाकरे को सपोर्ट करने के लिए गेस्ट के तौर पर तजिकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक भी आने वाले हैं। ऐसे में शो में तड़का लगना तो लाजमी है।

एक्टिंग में बरकरार है अंजलि का जादू

जहां तक अंजलि आनंद की बात करें तो वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं और अब तो बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुकी है। हाल ही में अंजलि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी जिसमें वह रणवीर सिंह की बहन ‘गायत्री गोलू रंधावा’ का किरदार निभा रही है।फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि अंजलि भले ही स्टंट शो मे अपना जलवा ना दिखा पाई हो लेकिन एक्टिंग में वह काफी आगे है। अंजलि फैंस के दिलों में अपनी अदाकारी से राज करती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026