---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: आखिर क्यों रोहित शेट्टी से शीजान ने की जहर की मांग, वजह जाकर दंग रह जाएंगे आप

Khatron Ke Khiladi 13: एक तरफ ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13‘ लगातार सुर्खियों में है। रोहित शेट्टी के इस स्टंट रियलिटी शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई कंटेस्टेंट बाहर लाइमलाइट में हैं और इन्हीं में से एक नाम है शीजान खान। एक्टर फिलहाल सुर्खियों में है और वजह काफी अजीबोगरीब है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2023 3:29 अपराह्न

Sheezan Khan
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: एक तरफ ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13‘ लगातार सुर्खियों में है। रोहित शेट्टी के इस स्टंट रियलिटी शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई कंटेस्टेंट बाहर लाइमलाइट में हैं और इन्हीं में से एक नाम है शीजान खान। एक्टर फिलहाल सुर्खियों में है और वजह काफी अजीबोगरीब है। दरअसल उन्होंने शो में रोहित शेट्टी से कुछ ऐसी मांग कर दी है जिसके बाद लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। शो में रोहित ‘डर के आगे जीत है’ की सीख देते नजर आते हैं वहीं शो में शीजान ने कुछ ऐसा कहा है जो सुर्खियों में है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

स्टंट को सुनकर चौक गए थे कंटेस्टेंट

दरअसल हाल ही में एक टास्क के दौरान ऐश्वर्या और अंजुम को साथ में परफॉर्मेंस करना था और उनके ऑपोजिट डेजी और अंजलि थी। दरअसल इस स्टंट में एक पार्टनर को मगरमच्छ उठाने के लिए कहा गया था तो दूसरे को आंखों पर पट्टी बांधकर पाइप पकड़ कर खड़े होने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी ने कहा कि जब भी पाइप तार को टच करेगा तो पार्टनर को करंट लग जाएगा। इस गेम को और इंटरेस्टिंग बनाते हुए रोहित ने यह भी कहा कि “आप लोग बहुत खुशनसीब हैं कि एक तरफ शॉक और दूसरी तरफ क्रॉक है।” ऐसे में कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं कि कैसे वे इस स्टंट को करेंगे लेकिन शीजान खान का रिएक्शन सबसे अलग था।

यह है पूरा मामला

रोहित शेट्टी की बात सुनकर शीजान यह कहते हुए नजर आते हैं कि “सर थोड़ा जहर मिलेगा खाकर खत्म करते हैं सर।” शीजान का यह मजाक लोगों को खूब पसंद आता है और वह अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाते हैं। शीजान खान फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं और उनकी एक अपनी फैन फॉलोइंग भी बन गई है।

जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं शीजान खान

गौरतलब है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से पहले शीजान ‘अलीबाबा दास्तान ए काबुल’ में नजर आए थे जिसमें तुनिषा शर्मा मुख्य भूमिका में थी। वहीं फैंस को तगड़ा झटका लगा था जब वह शो के सेट पर ही आत्महत्या कर इस दुनिया को अलविदा कह गई। तुनिषा की मौत के मामले में उनकी मां ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद एक्टर को जेल में रहना पड़ा था। फिलहाल वह जमानत पर वापस आए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026