---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: कुछ इस तरह रोहित शेट्टी ने किया ऐश्वर्या शर्मा के साथ मजेदार प्रैंक, शर्म से लाल दिखीं एक्ट्रेस

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13‘ लगातार सुर्खियों में है। यह बात सच है कि स्टंट के साथ खेलते खेलते रोहित कंटेस्टेंट से खूब मस्ती मजाक भी करते हैं और कई बार मजेदार प्रैंक भी करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में इस बार रोहित शेट्टी के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2023 10:26 पूर्वाह्न

Khatron Ke Khiladi 13
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13‘ लगातार सुर्खियों में है। यह बात सच है कि स्टंट के साथ खेलते खेलते रोहित कंटेस्टेंट से खूब मस्ती मजाक भी करते हैं और कई बार मजेदार प्रैंक भी करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में इस बार रोहित शेट्टी के निशाने पर आई ‘गुम है किसी के प्यार में’ फ्रेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा। जी हां रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या शो की मोस्ट स्ट्रांग कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल है लेकिन रोहित के मजेदार प्रैंक की वजह से नेशनल टेलीविजन पर ऐश्वर्या शर्मा की फजीहत हो गई। जी हां, सोशल मीडिया पर प्रोमो काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर किस तरह हुई ऐश्वर्या की फजीहत।

वायरल हुआ मजेदार प्रोमो

वायरल हो रहे प्रोमो में आप देख सकते हैं कि रोहित शेट्टी यह कहते हुए नजर आते हैं कि “इसमें से एक इंजीनियर है हमारी ऐश्वर्या। तो ऐश्वर्या आप बताइए 8 का टेबल। वहीं ऐश्वर्या कहती है 8 दूना 32। इसे सुनकर सभी कंटेस्टेंट हंसने लगते हैं वहीं इस पर रोहित कहते हैं ठीक है अगर 8 दूना 32 है तो 4 गुना 8 कितना होगा। इस पर ऐश्वर्या बड़े कॉन्फिडेंस के साथ यह कहती है 16। वहीं वहां मौजूद कंटेस्टेंट जोर जोर से हंसने लगते हैं लेकिन साथ में मौजूद डेजी शाह सही करते हुए कहती हैं कि 32। ऐश्वर्या का मजाक उड़ता है और जब उन्हें यह समझ आया तो वह शर्म से लाल हो जाती हैं।

टीवी की चहेती एक्ट्रेस है ऐश्वर्या

गौरतलब है कि खतरों के खिलाड़ी 13 को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यहां कंटेस्टेंट अपने खतरनाक स्टंट से लोगों को खूब इंप्रेस करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां ऐश्वर्या शर्मा भी काफी स्ट्रांग कंटेंडर की लिस्ट में शामिल है। खतरों के खिलाड़ी 13 एक कंटेस्टेंट की मानें तो उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि हो सकता है रोहित शर्मा ऐश्वर्या को अपनी अपकमिंग फिल्म में कास्ट करें। ऐश्वर्या हाल ही में ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पाखी का किरदार निभाकर लोगों के बीच सुर्खियों में आ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026