---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक या शालीन नहीं इस कंटेस्टेंट के हत्थे लगा टिकेट टू फिनाले, जानें कैसे

Khatron Ke Khiladi 14 से जुड़ी बड़ी खबरें समाने आ रही हैं जिसमें बताया जा रहा है कि, टिकट टू फिनाले फैंस के फेवरेट अभिषेक कुमार या शालीन भनोट के नहीं किसी और के हाथ लग चुका है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 24, 2024 5:53 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 14
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 हर बार की तरह एक बार फिर जल्द टीवी पर धूम मचाने आ रहा है। शो को लेकर आए दिन कोई न कोई नई और बड़ी अपडेट सामने आती रहती है। यहीं अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि, इस सीजन का “टिकट टू फिनाले” टास्क कराया जा चुका है। यही नहीं खबरें समाने आ रही हैं कि, टिकट टू फिनाले फैंस के चहीते अभिषेक कुमार या शालीन भनोट ने नहीं बल्कि किसी दूसरे कंटेस्टेंट ने जीता है। चलिए जानते हैं वह कौन है।

किस खिलाड़ी के हाथ लगा Khatron Ke Khiladi 14 का टिकट टू फिनाले

कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह बताया जा रहा है कि, खतरों के खिलाड़ी 14 अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यही नहीं कुछ दिनों पहले शो में टिकट टू फिनाले टास्क का ऐलान भी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में टिकट टू फिनाले टास्क हो गया है और इसे जीतने वाले खिलाड़ी कोई और नहीं मशहूर एक्टर करण वीर मेहरा ने है। इसी के साथ बता दें करण ने टिकट टू फिनाले टास्क जीतने के बाद सीधा फिनाले में अपने कदम जमा लिए हैं।

इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है तगड़ी टक्कर

करण के टिकट टू फिनाले टास्क जीतने के बाद अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, फिनाले में जाने के लिए निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार और शालीन भनोट के बीच तगड़ी टक्कर हो सकती है। शालीन काफी दमदार खिलाड़ी हैं अगर वह फिनाले में पहुंचे तो वह करण वीर मेहरा को जमकर टक्कर देंगे।

गेम से बाहर हो चुके हैं ये सितारे

इसी के साथ आपको बता दें, शो से अभी तक टीवी की भाभी जी उर्फ शिल्पा शिंदे, टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा और अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा बहार हो चुके हैं। इन तीन खिलाड़ियों के बाद भी कई खिलाड़ी बाहर हुए हैं लेकिन उनका नाम अभी तक समाने नहीं आया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026