---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 15: फरहाना भट्ट नहीं ये हीरो हैं जानलेवा स्टंट के विनर, क्या गलती से भारती सिंह ने किया पर्दाफाश

Khatron Ke Khiladi 15: फरहाना भट्ट नहीं तो आखिर कौन है स्टंट रियलिटी शो का विनर जिसने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। इसका खुलासा खुद भारती सिंह ने जानबूझकर किया या ट्विस्ट कुछ और है। जानते हैं डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2026 5:10 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 15
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 15: पहले यह खबर सामने आई थी कि स्टंट रियलिटी शो की विनर फरहाना भट्ट है और उन्होंने रोहित शेट्टी के शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस सब के बीच अब एक और खबर ने हर किसी का ध्यान खींचा है जहां खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर कोई और बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां गलती से पहले टॉप 3 रिविल किया जाता है। फिर भारती सिंह विनर को लेकर भी टिप्पणी करती है जिसके बाद यह मामला चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

कौन है Khatron Ke Khiladi 15 का विनर

दरअसल खतरों के खिलाड़ी के कई कंटेस्टेंट लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के फाइनल शूटिंग पर पहुंचे और इस दौरान विशाल आदित्य सिंह को भी स्पॉट किया गया जो भारती सिंह के साथ नजर आते हैं। वहीं इस दौरान पैप्स के साथ बातचीत करते हुए भारती कहती है कि खतरों के खिलाड़ी के टॉप 3 में है। जहां विशाल आदित्य सिंह के अलावा गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट को भी देखा जाता है। इतना ही नहीं जब पैप्स विनर कहते हैं तो भारती सिंह कहती है हां यही विनर है। चौका देने वाली बात यह है कि इस दौरान विशाल उन्हें चुप करने की कोशिश करते हैं। आखिर इसकी सच्चाई क्या है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

फरहाना भट्ट के नाम पर क्यों हुआ सस्पेंस

क्या वाकई फरहाना भट्ट नहीं बल्कि विशाल आदित्य सिंह विनर है। इस पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। बहुत जल्द टीवी पर रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी स्ट्रीम होने के लिए तैयार है लेकिन दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर विनर के नाम की चर्चा लगातार हो रही है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी है जब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती है।

खतरों के खिलाड़ी 15 स्टंट रियलिटी शो 25 जुलाई 2026 को शुरू होने के लिए तैयार है जिसके लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं जिसकी शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Alia Bhatt

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Bulandshahr Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026