---Advertisement---

एफिल टॉवर के सामने Khushi Kapoor ने दिए किलर पोज, देख बहन जाह्नवी ने लुटाया प्यार

Khushi Kapoor: खुशी कपूर बहुत जल्द 'द आर्चीज' में नजर आने वाली है वहीं डेब्यू से पहले अपने अलग अंदाज की वजह से वह लाइमलाइट में है। इस बीच उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है जिसमें वह गोल्डन ड्रेस में तहलका मचा रही है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 29, 2023 10:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Khushi Kapoor: जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर फिलहाल बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में है। बहुत जल्द सुहाना खान के साथ उनकी फिल्म ‘द आर्चीज’ रिलीज होने वाली है। वहीं खुशी डेब्यू से पहले एक अलग पहचान बना चुकी हैं। खुशी फिलहाल पेरिस में है और वहां से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं। फिलहाल उनका एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें वह अपने अलग अंदाज और खूबसूरत लुक से तहलका मचा रही हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

स्टाइल स्टेटमेंट से दिल जीत गई खुशी

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो फिलहाल खुशी कपूर लंदन में एंजॉय कर रहे हैं। वहां से उन्होंने कई तस्वीरें भी शेर की। अब उनका यह वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें वह एफिल टावर के आगे अपनी अदाएं फैंस को दिखाती हुई नजर आई। इस वीडियो में वह गोल्डन क्रॉप टॉप और स्लिट स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस लुक को मैचिंग हैंडबैग से कंप्लीट किया। वहीं बन हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप में उनकी खूबसूरती देखने लायक है।

वीडियो पर जाह्नवी कपूर ने कहीं ये बात

गौरतलब है कि बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही खुशी कपूर की एक अलग पहचान बन चुकी है। वह अपने अलग अंदाज से हर बार लाइमलाइट चुराने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। वहीं खूबसूरती से लेकर फैशन स्टाइल तक में उनका कोई जवाब नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ही नहीं सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं तस्वीर पर खुशी की बहन जाह्नवी कपूर ने कमेंट कर प्यार लुटाया और लिखा, “एक रानी।” बता दें कि खुशी कपूर और सुहाना खान की फिल्म ‘द आर्चीज’ जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है और फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Leave a Comment