---Advertisement---

Kiara Advani को इस हाल में देख फिदा हुए Sidharth Malhotra ने कहीं ये बात, प्राइवेट मोमेंट इंटरनेट पर वायरल

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फ्लाइट से कियारा आडवाणी की खास झलक शेयर करते हुए कुछ ऐसा कहा है जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2024 5:55 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स की बात करें तो इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नाम शुमार है।दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं और ऐसे में वे अक्सर कपल गोल्स भी देते हुए दिखाई देते हैं। इस सब के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी पर खास अंदाज में प्यार लुटाते हुए नजर आए और उन्होंने कियारा की एक झलक फैंस को दिखाई है। लोग इस कपल के फैन हो गए और यह तस्वीर फिलहाल चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जो हो रही है आग की तरह वायरल।

क्या है इस तस्वीर में खास

दरअसल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फ्लाइट से एक झलक शेयर की है जिसमें कियारा आंख बंद कर खोई हुई नजर आ रही है। विंडो साइड में भी एक शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा क्या नजारा है। कियारा फ्लाइट में नैप ले रही है और इस दौरान उनके उलझे हुए बाल देख शायद उनके पति से रहा नहीं गया और उन्होंने इस तस्वीर को कैप्चर कर फैंस को इसकी झलक दिखाई है।

अक्सर कपल गोल देते नजर आते हैं सिद्धार्थ और कियारा

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और यह चर्चा में है। रिपोर्ट की माने तो सिद्धार्थ और कियारा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में शिरकत करते हुए नजर आएंगे जो इटली में आयोजित हो रही है। वहीं अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है जिसमें वे एक साथ जबरदस्त धमाल मचाते नजर आते हैं।

इंडस्ट्री में छाए हुए हैं कपल

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार राशि खन्ना और दिशा पटानी के साथ ‘योद्धा’ फिल्म में देखा गया था। वहीं कियारा आडवाणी की पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स है। वह बहुत जल्द ‘डॉन 3’ और ‘गेम चेंजर’ जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026