---Advertisement---

Kiara Advani ने फिशटेल गाउन में गिराईं हुस्न की बिजलियां, रानी मुखर्जी संग पोज देकर कहीं ये बात

Kiara Advani: जी सिने अवॉर्ड्स 2024 में बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी ग्लैमरस लुक से इवेंट में चार चांद लगा दिए और निश्चित तौर से इस लिस्ट में कियारा आडवाणी का नाम टॉप पर है। फिशटेल गाउन पहनकर कियारा इस इवेंट में नजर आई। सोशल मीडिया पर उनका लुक जहां एक तरफ चर्चा में रहा वहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2024 2:53 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: जी सिने अवॉर्ड्स 2024 में बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी ग्लैमरस लुक से इवेंट में चार चांद लगा दिए और निश्चित तौर से इस लिस्ट में कियारा आडवाणी का नाम टॉप पर है। फिशटेल गाउन पहनकर कियारा इस इवेंट में नजर आई। सोशल मीडिया पर उनका लुक जहां एक तरफ चर्चा में रहा वहीं दूसरी तरफ रानी मुखर्जी के साथ वह पोज देती हुई नजर आई जिसकी झलक उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है। इसके साथ ही कैप्शन में कियारा ने कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में है। आइए देखते हैं डॉन 3 एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक और ग्लैमरस अंदाज।

Kiara Advani का ग्लैमरस लुक

कियारा के इस ग्लैमरस लुक की बात करें तो इस इवेंट में वह पिंक कलर के फिशटेल गाउन में नजर आई। निश्चित तौर पर वह हुस्न की परी दिखाई दे रही थी। इस स्टाइलिश गाउन के साथ गले में डायमंड नेकलेस कैरी कर कियारा ने लाइमलाइट बटोर ली और लोगों की निगाहें उन पर अटक गई। कियारा आडवाणी ने सटल मेकअप के साथ लाइट कलर की लिपशेड कैरी की थी। मिडल पार्ट हेयरस्टाइल के साथ वेवी लक को कैरी किया था। कियारा का लुक वाकई जबरदस्त है और लोग इस पर फिदा हो रहे हैं।

Kiara Advani ने दर्शकों के प्यार को कहा जीत

कियारा आडवाणी ने रानी मुखर्जी के साथ तस्वीर शेयर की जहां रानी ब्राउन साड़ी और डायमंड नेकलेस में नजर आई थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा, “मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस के साथ बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री दर्शकों की पसंद से मुझे सम्मानित करने के लिए जी सिने अवार्ड को धन्यवाद। दर्शकों के प्यार से बड़ी कोई जीत नहीं। मैं आप में से प्रत्येक को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया और कथा को अपने दिल में जगह दी।” गौरतलब है कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म से बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड के लिए कियारा को अवार्ड दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026