---Advertisement---

Kiara Advani व्हाइट ड्रेस में कॉफी का लुत्फ उठाती आईं नजर, खूबसूरती देख शाहिद कपूर और वरुण धवन भी नहीं रह सके चुप

Kiara Advani: कियारा आडवाणी के लेटेस्ट लुक को देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि कई स्टार्स भी क्लीन बोल्ड हो गए। यह तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2024 6:34 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की बात करें तो लिस्ट में कियारा आडवाणी का नाम टॉप पर शुमार है। यह बात सच है कि वह अपने फैंस को अक्सर खूबसूरत लुक से दिलों को धड़काती हुई नजर आती है और लोग भी दिल हारने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीर से कियारा लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब हुई है। उनकी झलक देखने के बाद फैंस उनके स्टाइल पर फिदा हो गए हैं। इस तस्वीर पर न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी कमेंट करते हुए नजर आए। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में है उनका यह लुक।

Kiara Advani के लुक का नहीं है जवाब

कियारा की तस्वीर की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस सनलाइट में कॉफी का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही है। व्हाइट ड्रेस को उन्होंने ब्लैक गॉगल्स के साथ स्टाइल किया है। लोगों की निगाहें उनकी खूबसूरती पर अटक गई। नेचुरल मेकअप, हाथों में ब्रेसलेट, इयररिंग्स में एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस का दिल चुरा रही है और देखने वालों की बोलती बंद हो गई।

सेलेब्स ने किए कमेंट्स

वहीं लोगों की नजरें शाहिद कपूर के कमेंट्स पर पड़ गई है। इस तस्वीर को देखने के बाद शाहिद कपूर ने कमेंट में लिखा, “यह सोफा बहुत परिचित है।” तो वरुण धवन ने लिखा नाइस चश्मा। वहीं मीरा राजपूत ने कहा जारी रहेगा। फैंस भी तारीफ करते हुए दिखे एक यूजर ने उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से की तो दूसरे को उनका बेबी बंप दिखा।

पाइपलाइन में है कई फिल्में

बता दें कि फिलहाल कियारा आडवाणी की पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट है वह भी हाई डिमांडिंग। वह एक तरफ रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ में नजर आने वाली है तो दूसरी तरफ सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ फिल्म में भी वह दिखाई देंगी। यह फिल्म 2025 ईद पर रिलीज होने वाली है। वहीं रामचरण के साथ कियारा आडवाणी ‘गेम चेंजर’ में दिखाई देने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026